ब्रेकिंग न्यूज़

Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

हिट एंड रन कानून के विरोध में भारी बवाल, भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव

11-Jan-2024 06:06 PM

By SONU KUMAR

NAWADA: नवादा में ट्रक चालकों के प्रदर्शन के दौरान सड़क जाम हटाने पहुंची पुलिस टीम पर प्रदर्शनकारियों ने हमला बोल दिया। इस हमले में पुलिस वैन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया हालांकि थानेदार और अन्य पुलिसकर्मी चोटिल होने से बाल-बाल बच गए। घटना रजौली थाना क्षेत्र के रजौली स्टैंड के पास की है।


दरअसल, केंद्र सरकार द्वारा लाए गए हिट एंड रन कानून का लगातार विरोध हो रहा है। गुरुवार को इस कानून के विरोध में ट्रक ड्राइवरों ने रजौली स्टैंड के पास सड़क पर आगजनी कर वाहनों का परिचालन बाधित कर दिया। सड़क जाम की जानकारी मिलने के बाद रजौली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जाम को हटाने की कोशिश करने लगी जिसके बाद प्रदर्शनकारी आक्रोशित हो गए और पुलिस वैन पर हमला बोल दिया।


भीड़ ने पुलिस वैन पर पथराव शुरू कर दिया, जिसमें पुलिस की गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। भीड़ के उग्र रूप देखकर पुलिस टीम मौके से भाग खड़ी हुई। बाद में रजौली डीएसपी पंकज कुमार के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंची और हालात को काबू किया। रजौली डीएसपी पंकज कुमार ने बताया कि इस मामले में जो लोग भी दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।