ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा

Home / news / भयंकर ठंड से सूबे में 5 लोगों की मौत, मरने वाले में एक...

भयंकर ठंड से सूबे में 5 लोगों की मौत, मरने वाले में एक सिपाही और दो बच्चे शामिल

25-Jan-2024 07:56 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार में भीषण शीतलहर से जनजीवन अस्तव्यस्त है। अब ठंड जानलेवा भी साबित हो रही है। राज्य में बुधवार को एक सिपाही और दो छात्रों सहित पांच की मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि इन सभी की मौत ठंड लगने से हुई है। सभी मौतें अलग-अलग जिलों में हुई है। मरने वाले मुजफ्फरपुर, गोपालगंज , बक्सर, लखीसराय और छपरा के रहने वाले थे। 


मिली जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरपुर के बोचहां में कक्षा 6 का छात्र कुर्बान सुबह स्कूल गया था। 10 बजे के बाद वह कांपता हुआ घर पहुंचा। घर आते-आते उसने बताया कि पैंट में ही शौच हो गई है। उसे चिकित्सक के पास ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। मुजफ्फरपुर डीएम प्रणव कुमार ने कहा कि बोचहां में ठंड से बच्चे की मौत की सूचना है, जबकि दूसरी जगह एक बच्ची के बेहोश होने की सूचना है। 


वहीं, गोपालगंज के 45 वर्षीय शंभू राय पुलिस लाइन डेहरी में पदस्थापित थे। बुधवार को उनकी तबीयत बिगड़ी। उन्होंने दम तोड़ दिया। बक्सर के सिमरी रामोपट्टी में पटवन कर घर लौटे किसान चंद्रदीप राम की तबीयत बिगड़ी तो उन्हें स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से पीएमसीएच जाने के क्रम में चंद्रदीप ने दम तोड़ दिया। 


इसके आलावा लखीसराय के कजरा प्राथमिक विद्यालय श्रीघना में पहली का छात्र प्रार्थना के दौरान बेहोश हो गया। डॉक्टर के पास ले जाने के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सारण के तरैया के खराटी गांव में 52 वर्षीय नागेश्वर ठाकुर की मौत हो गई। ऐसे में बीते 24 घंटे के भीतर ठंड के चलते मरने वालों में दो स्कूली बच्चे भी शामिल हैं।


मालूम हो कि, शीतलहर को देखते हुए पूर्व में जिला प्रशासन की ओर से छोटे बच्चों के स्कूल बंद किए थे। मगर एसीएस केके पाठक ने सभी जिलों को आदेश जारी कर स्कूल तत्काल प्रभाव से खोलने को कहा। इसके बाद अधिकतर जिलों में स्कूल खोल दिए गए। हालांकि अभिभावक ठंड में अपने बच्चों को अब भी स्कूल भेजने से कतरा रहे हैं। 


उधर, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक बिहार में फिलहाल हाड़ कंपाने वाली ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है। इस हफ्ते सर्दी का सितम जारी रहेगा। फरवरी महीने के पहले सप्ताह से शीतलहर का जोर कम होने की संभावना है।