ब्रेकिंग न्यूज़

छपरा में नाबालिग छात्रा की मौत मामले में नया खुलासा, इंस्टा फ्रेंड से मिलने गई थी लड़की; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया सच छपरा में नाबालिग छात्रा की मौत मामले में नया खुलासा, इंस्टा फ्रेंड से मिलने गई थी लड़की; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया सच बिहार में अपराधियों का खूनी खेल: पत्नी के सामने पति की दिनदहाड़े गोली मारकर की हत्या, इलाके में सनसनी दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ बिहार में हैरान करने वाला मामला: दूल्हे के दोस्त ने शादी में गिफ्ट कर दिया जहरीला सांप, जानिए.. फिर क्या हुआ? क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे बागेश्वर धाम वाले बाबा, दिया यह खास उपहार UPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन… CMS परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, यह है आखिरी तारीख Rajyasabha Election: BJP अध्यक्ष नितिन नबीन चार्टर प्लेन से पहुंचेंगे पटना, उम्मीदवार के साथ साथ वोटर भी हैं 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग और काउंटिंग

भतीजे तेज ने चाचा नीतीश के लिए खोला दरवाजा, बोले.. चाचा की एंट्री जरूरी है

11-Apr-2022 06:57 AM

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राजनीतिक भविष्य को लेकर अटकलों का दौर जारी है। इसी बीच लालू यादव के बड़े बेटे और खुद को नीतीश का भतीजा बताने वाले तेज प्रताप यादव ने एक ट्वीट के जरिए बिहार की सियासत को नहीं हवा दे दी है। दरअसल, तेज प्रताप यादव ने ट्वीट करते हुए एंट्री नीतीश चाचा वाला बैनर लगाया है। तेज प्रताप यादव ने इस बैनर के साथ ट्वीट करते हुए लिखा है.. रामनवमी के शुभ अवसर पर बहुत जरूरी है। तेज प्रताप के इस ट्वीट के बाद तरह-तरह के कयास लगने शुरू हो गए हैं। 


आपको बता दें कि महागठबंधन से अलग होने के बाद एक दौर में जब नीतीश कुमार की वापसी को लेकर चर्चा हो रही थी तो तेज प्रताप यादव अपनी मां राबड़ी देवी के आवास के बाहर हाथ में पोस्टर लेकर खड़े हो गए थे। तेज प्रताप ने तब मीडिया के सामने हाथ में पोस्टर लगाते हुए कहा था कि चाचा की दोबारा एंट्री नहीं होने वाली है। तेज प्रताप ने तब हाथ में ’चाचा नो एंट्री’ वाला पोस्टर लहराया था। 


तेजप्रताप यह कहते हुए सुने गए थे कि नीतीश कुमार दोबारा महागठबंधन में एंट्री चाहते हैं लेकिन यह नहीं होने दिया जाएगा। लेकिन अब लालू के बड़े लाल ने चाचा की एंट्री वाली बात कहकर सबको चौंका दिया है। तेज प्रताप यादव आखिर किस मकसद से चाचा की एंट्री वाली बात जरूरी बता रहे हैं यह फिलहाल साफ नहीं हुआ है। 


तेज प्रताप का ट्वीट बिहार में सियासी अटकलों को और ज्यादा हवा देने वाला है लेकिन में चाचा की एंट्री के सवाल पर तेज प्रताप का यह बदला हुआ मूड क्यों है इसे खुद तेज ही साफ कर सकते हैं। साल 2017 में नीतीश कुमार महागठबंधन से अलग हुए थे और 2018 में 10 सर्कुलर आवास के बाहर तेजप्रताप में नो एंट्री वाला पोस्टर बैनर दिखाया था लेकिन अब तेजप्रताप अगर चाचा की एंट्री चाहते हैं तो इसके पीछे की वजह वही बता सकते हैं।


news image