ब्रेकिंग न्यूज़

लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी

भतीजे ने किया चाचा का मर्डर, जमीन विवाद में पीट-पीटकर ली जान

16-Jul-2021 08:32 AM

By Vyom Dipansh

NALANDA : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के नालंदा जिले से सामने आ रही है जहां जमीन विवाद में भतीजे ने चाचा की पीट-पीटकर हत्या कर दी. इस घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है.


घटना बिंद थाना इलाके के निगराइन गांव की है. मिली जानकारी के अनुसार, रामचंद्र प्रसाद का अपने भतीजे से जमीनी विवाद चल रहा था. वे अपने खेत पर गए थे उसी दौरान पहले से घात लगाए उनके भतीजे ने हाथ-पांव बांधकर बेरहमी से पिटाई कर दी और अधमरा कर वहां से फरार हो गया. इसकी जानकारी रामचंद्र प्रसाद पत्नी तुंची देवी को लगी तो वह थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने पहुंची. 


काफी देर बाद जब पुलिस मौके पे पहुंची तो जख्मी रामचंद्र प्रसाद को इलाज के लिए बिंद रेफ़रल अस्पताल भेजा. डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए उसे बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया लेकिन अस्पताल ले जाने के क्रम में ही उसकी मौत हो गई. मृतक की पत्नी ने अपने पति की हत्या का आरोप अपने जेठ के बेटे सुनील, संतोष और संजय पर लगाया है. मृतक की पत्नी के बयान क आधार पर पुलिस जांच कर रही है.