ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी

भतीजे ने दादा के साथ मिलकर लाठी - डंडे से पीटकर ले ली जान, गोबर फेंकने पर हुआ विवाद

07-Sep-2023 09:42 AM

By First Bihar

MOTIHARI : बिहार के मोतिहारी से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां एक  भतीजे ने अपने दादा के साथ मिलकर चाचा की हत्या कर दी। इस  वारदात को अंजाम देने के बाद दादा और पोता मौके से फरार हो गए।वहीं,घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए मामले की जांच शुरू की। 


मिली जानकारी के अनुसार, जिले के केसरिया थाना क्षेत्र के दरमाहा पंचायत के बिसम्भरापुर गांव में एक भतीजे ने अपने दादा के साथ मिलकर चाचा की हत्या कर दी। मृतक के बेटे विकास ने कहा कि पटीदारी में जमीन का बंटवारा हो गया है। एक कट्ठा जमीन दादा जटेशर साह (68) के हिस्से में है। दादा चाचा बागेसर दास (40) के साथ रहते हैं।


उसने बताया कि,पापा मोहन दास (48) ने चाचा की जमीन पर गोबर फेंक दिया था। जिसको लेकर दादा और आरोपी भतीजा नरेंद्र (21) ने पापा की गंजी फाड़ दी। जबकि मैंने उन्हें से बोला कि हम हटा देंगे। जिसके बाद सभी मिल कर पापा के साथ मारपीट करने लगे। इस दौरान लाठी पापा के सिर पर लग गई। उन्हें बचाने मैं गया तो मुझे भी मारा. हम दोनों का सिर फट गया। उसके बाद पापा को इलाज के लिए ले जा रहे थे। तभी  रास्ते में ही पापा की मौत हो गई। विकास के अनुसार जिस जमीन पर गोबर फेंका गया उस जमीन विवाद चल रहा। 


इधर, मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश की जा रही है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दिया है। डीएसपी ने बताया कि भूमि विवाद में हत्या हुई है। पुलिस जांच कर रही है।