सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम पटना में होगा फर्स्ट बिहार-झारखंड का "आरोग्य एक्सीलेंस अवॉर्ड्स" 2026: समाज के लिए बेहतर काम करने वाले डॉक्टरों का होगा सम्मान GAYA: महाचक में रामनवमी शोभा यात्रा और शतचंडी महायज्ञ: आस्था, एकता और सेवा का अद्भुत संगम रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक क्या खास दुआ लेकर बाबा केवल महाराज के दरबार पहुंचे मुकेश सहनी…? जानिए क्या बोले VIP प्रमुख रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar Crime: खेत में खड़ी बाइक से खुला राज… कुछ कदम आगे मिला युवक का शव, गला रेतकर हत्या से दहशत Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....
02-Apr-2024 11:35 AM
By First Bihar
PATNA: लोकसभा चुनाव में एनडीए में एक भी सीट नहीं मिलने के बाद तेवर दिखाने वाले पशुपति कुमार पारस बैकफुट पर आ गए हैं। सियासी दाल नहीं गलता देख पारस ने पिछले दिनों ऐलान किया था कि वे और उनकी पार्टी बीजेपी के साथ हैं। इसी बीच मंगलवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। उनके साथ उनके भतीजे सांसद प्रिंस राज भी मौजूद थे।
दरअसल, एनडीए में सीटों के बंटवारे में पशुपति कुमार पारस को लोकसभा की एक भी सीटें नहीं मिली थी जबकि उनके भतीजे चिराग पासवान को लोकसभा की पांच सीटें बीजेपी की तरफ से दी गई। इससे नाराज होकर पारस ने केंद्रीय मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था और हर हाल में हाजीपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की बात कही थी। काफी कोशिश करने के बाद जब महागठबंधन में भी बात नहीं बनी तो पार्टी को टूटता देख पारस ने समझदारी दिखाई।
पशुपति कुमार पारस ने ऐलान किया कि वे और उनकी पार्टी एनडीए में हैं और पूरी मजबूती के साथ नरेंद्र मोदी के चार सौ पार के लक्ष्य को हासिल करने में एनडीए उम्मीदवारों को मदद करेंगे। मंगलवार को पारस अपने सांसद भतीजे प्रिंस राज के साथ जेपी नड्डा से मिलने पहुंचे और नड्डा से मुलाकात कर ताजा सियासी हालात पर बातचीत की। जेपी नड्डा ने मुलाकात की तस्वीरें एक्स पर शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी है।
जेपी नड्डा ने लिखा, “एनडीए में हमारे सहयोगी एवं रालोजपा के प्रमुख पशुपति पारस जी से नई दिल्ली में आवास पर मुलाकात की। एनडीए सदस्य के नाते पशुपति जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में लगातार अच्छे कार्य किए। आने वाले चुनाव में भी हमारा गठबंधन मजबूती से बना रहेगा और उनकी पार्टी बिहार में एनडीए के सभी 40 उम्मीदवारों का पूर्ण समर्थन करेगी। साथ ही उनकी जीत सुनिश्चित करने में हरसंभव सहयोग देगी”।