Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान
16-May-2024 09:50 PM
By First Bihar
PATNA : चुनावी जनसभा को संबोधित करने के बाद तेजस्वी यादव पटना एयरपोर्ट पहुंचे। जहां मीडिया से उन्होंने बातचीत की। कहा कि देश की जनता कह रही है कि 2024 में बदलाव होना चाहिए। भारतीय जनता परेशान है भारतीय जनता पार्टी से।
केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि खासतौर पर जो युवा है जिनका पेपर लीक हुआ है इस बार वो कह रहे है कि बीजेपी का इलेक्शन लीक कर देंगे। क्योंकि वो काम की बात नहीं करते है केवल झूठ बोलते रहते हैं, समाज में जहर घोलते रहते हैं लोगों को बांटना और नाकारात्मक राजनीति करना यही इन लोगों का काम है।
सीतामढ़ी में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि मां सीता की जन्मभूमि पर भव्य मंदिर बनाएंगे। अमित शाह के इस बयान पर तेजस्वी ने कहा कि सीतामढ़ी में जानकी मंदिर तो हम ही बना रहे हैं। अभी 17 महीने जब पर्यटन मंत्री थे तब इसे हमने ही पास किया था। यदि यकीन नहीं हो रहा होगा तो फाइल दिखा देंगे।
उन्होंने मीडिया से कहा कि जो फाइल देंगे उसे जरा अमित शाह को भी दिखा दिजिएगा। तेजस्वी ने आगे कहा कि अमित शाह जी आप तो जुमला वाला पार्टी हैं। बिहार के लोगों को अच्छी शिक्षा चाहिए। अच्छे अस्पताल चाहिए। नौकरी चाहिए। गरीबी और महंगाई से मुक्ति चाहिए। पलायन से मुक्ति चाहिए। किसानों की आय दोगुनी होनी चाहिए। बिहार के लोग इन समस्याओं से जूझ रहे हैं और अमित शाह मंदिर बनाने की बात कर रहे हैं। जबकि जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर उनको बात करनी चाहिए थी।