ब्रेकिंग न्यूज़

खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....

Home / news / भारतीय कप्तान कोहली ने T-20 इंटरनेशनल में रचा इतिहास, 3000 रन बनाने वाले...

भारतीय कप्तान कोहली ने T-20 इंटरनेशनल में रचा इतिहास, 3000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने

15-Mar-2021 09:47 AM

DESK : भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली ने एक नया इतिहास रचा हैं. भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहे दुसरे T20 मैच में विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ 73 रनों कि जबरदस्त पारी खेलकर इंडिया को धमाकेदार जीत दिलाई और इसी जीत के बाद कोहली ने अपने फॉर्म में जबरदस्त वापसी की है. बता दें कि कोहली ने अपनी 49 गेंदों की पारी में 5 चौके और 3 छक्के जमाए. इससे पहले कोहली की बल्लेबाजी को लेकर बेहद सवाल भी उठ रहे थे. 

भारत के कप्तान विराट कोहली ने टी-20 में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे मैच में छक्का लगाकर मैच फिनिश किया और इंग्लैंड को 7 विकेट से मात दे दी. फ़िलहाल इस पांच मैचों कि टी-20 सीरीज में भारत और इंग्लैंड 1-1 से बराबरी पर हैं. वही विराट कोहली ने इस मैच में 73 रनों की पारी खेलकर इतिहास रच दिया है.

आपको बतादें कि पहले मैच में जबरदस्त पारी खेलकर विराट इसी के साथ टी-20 इंटरनेशनल में 3000 रन पूरे करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं. फ़िलहाल टी-20 इंटरनेशनल में दुनिया के किसी बल्लेबाज ने इतना बड़ा मुकाम हासिल नहीं किया हैं. और इस लिस्ट में विराट ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है. इस पहले पारी में कोहली ने 72वां रन पूरा करते ही यह बड़ी उपलब्धि हासिल की. 

विराट कोहली टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. कोहली के नाम इस इंटरनेशनल फॉर्मेट में 3001 रन दर्ज हैं. विराट ने टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 26 अर्धशतक ठोके हैं, जिसमें 84 छक्के भी शामिल हैं. टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में विराट कोहली के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में न्यूजीलैंड के ओपनर मार्टिन गुप्टिल आते हैं. गुप्टिल के बाद भारत के 'हिटमैन' रोहित शर्मा का नंबर आता है. टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में मार्टिन गुप्टिल ने 2839 रन बनाए हैं, जबकि रोहित शर्मा ने 2773 रन बटोरे हैं.