ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट 8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट से सैलरी और पेंशन में बड़ा बदलाव! जानिए क्या है नया अपडेट रिजल्ट आने की घड़ी नजदीक… छात्रों का इंतजार होने वाला है खत्म, जानें कब और कैसे देख पाएंगे बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम

Home / news / SAMASTIPUR NEWS: भरभराकर गिर गया निर्माणाधीन बख्तियारपुर-ताजपुर महासेतु का स्पैन, मची अफरा-तफरी

SAMASTIPUR NEWS: भरभराकर गिर गया निर्माणाधीन बख्तियारपुर-ताजपुर महासेतु का स्पैन, मची अफरा-तफरी

22-Sep-2024 10:52 PM

By First Bihar

SAMASTIPUR: समस्तीपुर में निर्माणाधीन बख्तियारपुर- ताजपुर गंगा महासेतु का स्पैन रविवार की शाम अचानक गिर गया जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। घटना नंदनी लगुनिया रेलवे स्टेशन के पास की जहां दो पिलरों के बीच स्पैन लगाने का काम चल रहा था। जो अचानक रविवार शाम को धराशायी हो गया।


हद तो तब हो गयी जब रात के अंधेरे में कंपनी के अधिकारियों ने जेसीबी की मदद से धराशायी हुए स्पैन के मलबे को मिट्टी के अंदर दबा दिया और सबूत मिटाने की कोशिश की। ऐसा लगता है कि लापरवाही को छिपाने के लिए ऐसा किया गया है। यह कही ना कही पुल की गुणवत्ता पर सवाल खड़ा कर रहा है। 


बता दें कि यह पुल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ड्रीम प्रोजेक्ट है जिसकी आधारशिला 2011 में रखी गयी थी। जिसका निर्माण 2016 में पूरा होना था लेकिन आज तक यह बनकर तैयार नहीं हुआ है। 1603 करोड़ रुपये की लागत होने वाले इस पुल का 60 फीसदी काम ही पूरा हो पाया है और जिसमें 1000 करोड़ से अधिक खर्च भी हो चुका है।