ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / news / पटना: भारत सरकार की गाड़ी में मिली युवक की लाश, हत्या की आशंका

पटना: भारत सरकार की गाड़ी में मिली युवक की लाश, हत्या की आशंका

10-Jun-2022 12:41 PM

PATNA: राजधानी पटना से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां लग्जरी गाड़ी में एक शख्स की लाश मिली है। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि मृतक भारत सरकार के किसी ऑफिस में भाड़े की गाड़ी चलाता था। गाड़ी में शव मिलने के बाद से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। 



सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़ गुरुवार रात सड़क किनारे एक गाड़ी लगी हुई थी। गाड़ी के आगे यानी ड्राइवर सीट पर युवक शव पड़ा हुआ था, जिसके देखते ही लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मृतक की पहचान कर ली है। हालांकि फिलहाल पुलिस की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है। 



हैरानी की बात ये है कि जिस गाड़ी में युवक का शव मिला है, उसपर भारत सरकार लिखा हुआ है। इसे देखते हुए पुलिस पता लगाने की कोशिश में जुटी हुई है कि भारत सरकार लिखी गाड़ी किस मंत्रालय की है और इसके ड्राइवर सीट पर शव कैसे आया? पुलिस ने आशंका जताई है कि युवक की हत्या कर दी गई है। हालांकि फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।