Patna-Purnia Expressway समेत इन सभी प्रोजेक्ट को 6 लेन बनाने की तैयारी, जानिए क्या है सरकार का नया प्लान 1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर 1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर Bihar News: बिहार के एक CO ने दाखिल खारिज में किया बड़ा खेल, हिम्मत तो देखिए- विभाग ने 4 बार शो-कॉज पूछा पर नहीं दिया जवाब, अब पांचवी बार... BIHAR NEWS : भागने पर भड़के CM नीतीश ! काहे भाग रही है...तो हम बंद कर दें? देखिए न उधर कैसे 2-4 गो भाग रहा है बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार 170 दिन बाद सोनम वांगचुक को राहत, केंद्र ने हटाया NSA; जोधपुर जेल से जल्द होगी रिहाई
16-Nov-2023 03:30 PM
By First Bihar
KISHANGANJ: खबर किशनगंज से आ रही है, जहां एसएसबी के जवानों ने एक बार फिर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है। अवैध तरीके से भारतीय सीमा में प्रवेश कर रहे महिला और एक बच्चे को एसएसबी के जवानों ने धर दबोचा। दोनों आपस में मां-बेटा बताए जा रहे हैं। एसएसबी ने दोनों को गिरफ्तार कर स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया है।
गिरफ्त में आई पाकिस्तानी महिला की पहचान मोहम्मद हनीफ की 62 वर्षीय पत्नी शाइस्ता हनीफ और उसके 11 साल के बेटे आर्यन के रूप में हुई है। दोनों पाकिस्तान के करांची स्थित गहनमार स्ट्रीट, सर्राफा बाजार के रहने वाले हैं। महिला और बच्चे के पास से पाकिस्तान का पासपोर्ट भी बरामद किया गया है। किशनगंज स्थित भारत-नेपाल सीमा पर दोनों अवैध रूप से भारतीय सीमा में प्रवेश कर रहे थे।
भारतीय सीमा में प्रवेश की कोशिश कर रहे मां-बेटे पर नजर पड़ते ही एसएसबी के जवानों ने दोनों को धर दबोचा और जब उनसे कागजात मांगे तो उनके पास कोई भी वैध पेपर नहीं मिले। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों की गिरफ्तारी ठाकुरगंज से करीब 20 किलोमीटर दूर स्थित इलाके से हुई है। फिलहाल पुलिस टीम दोनों पाकिस्तानी मां-बेटे से पूछताछ में जुटी है।