ब्रेकिंग न्यूज़

धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप

भारत-नेपाल सीमा पर दो मनचलों की बेरहमी से पिटाई, शराब के नशे में लड़कियों से कर रहे थे छेड़खानी

12-Dec-2023 02:20 PM

By ALOK KUMAR

BETTIAH: पश्चिम चंपारण के बेतिया स्थित भारत-नेपाल सीमा पर दो युवकों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। दोनों युवक शराब के नशे में लड़कियों के साथ छेड़खानी कर रहे थे, तभी ग्रामीणों ने दोनों को धर दबोचा और उनकी जमकर पिटाई कर दी। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है हालांकि फर्स्ट बिहार वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।


वायरल वीडियो भारत-नेपाल सीमा के इनरवा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे दोनों को ग्रामीणों ने घेर रखा है और नशे में धुत युवकों की पिटाई कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों युवक शराब पीकर लड़कियों के साथ बदसलूकी कर रहे थे। लड़कियों के शोर मचाने के बाद आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और दोनों को पकड़कर धून डाला।


इसी दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने पूरे घटनाक्रम का वीडिया बनाकर उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। आरोपी लड़के इनरवा थाना क्षेत्र के ही बताए जा रहे हैं। वायरल वीडियों में दोनों हाथ जोड़कर लोगों से गुहार लगाते दिख रहे हैं लेकिन लोगों इतने गुस्से में थे कि उन्हें दोनों पर दया नहीं आई और लोग दोनों के ऊपर लात-घूसे बरताते रहे।