ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेट बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट

Home / news / चांद पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग, पटना में बीजेपी कार्यकर्ताओं में जश्न...

चांद पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग, पटना में बीजेपी कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, बोले नित्यानंद..विवेकानंद की भविष्यवाणी को नरेंद्र मोदी ने पूरा किया

23-Aug-2023 07:27 PM

By VISHWAJIT ANAND

PATNA: चांद पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल देखने को मिला। पटना स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय में बीजेपी कार्यकर्ता काफी उत्साहित नजर आएं। हाथों तिरंगा लिये बीजेपी कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय के नारे लगाये। इस दौरान ढोल नगारों पर बीजेपी कार्यकर्ता जमकर थिरके। अंतरिक्ष में भारत ने आज एक नया इतिहास रच दिया है इसे लेकर पटना में बीजेपी कार्यकर्ताओं और नेताओं के बीच गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। 

 

बीजेपी कार्यकर्ताओं का कहना है कि आज देश के लिए बहुत बड़ा दिन है। हर भारतवासी आज गौरवान्वित है। इसरो के वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत का नतीजा है कि आज चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग चांद पर हुई। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने इस दौरान एक दूसरे को बधाई और शुभकामनाएं दी।  


केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि देशवासियों में खुशी की लहर है। नित्यानंद ने इसरो के वैज्ञानिकों और देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व ने इसरो के वैज्ञानिकों ने इतिहास रचा है। आगे भी पीएम मोदी के नेतृत्व में बड़े-बड़े इतिहास को भारत रचेगा। विवेकानंद ने भविष्यवाणी की थी 21वीं सदी भारत का होगा। वही आज चंद्रयान 3 की सफलता ने साबित किया है। पीएम मोदी की प्रेरणा में साबित हुआ है। विवेकानंद के बचपन का नाम नरेंद्र था। एक नरेंद्र ने भविष्यवाणी की थी और दूसरा नरेंद्र उस भविष्यवाणी को पूरा कर रहे हैं। 


वही HAM पार्टी के संरक्षक व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने भी इसरो के वैज्ञानिकों बधाई दी। कहा कि हमें देश के वैज्ञानिकों पर गर्व है।चंद्रयान-3 की सफलता के लिए देश और दुनिया में रहने वाले हर भारतीयों की दुआएं और वैज्ञानिकों की कठिन मेहनत का फल है कि हमने चंद्रमा पर अपना झंडा फहरा दिया। आज का दिन ऐतिहासिक दिन है। जीतन राम मांझी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और समस्त देशवासियों को इसके लिए बधाई दी ।


चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग को लेकर के बेगूसराय में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। बेगूसराय के ट्रैफिक चौक पर सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता आतिशबाजी की और खुशियां मनायी। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे भी लगाये।