खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....
07-Dec-2020 12:01 PM
DESK : बीते दिनों भारत सरकार ने कई चीनी ऐप्स पर साइबर सुरक्षा के मद्देनजर बैन लगाया था. उस लिस्ट में PUBG का भी नाम शामिल था. लेकिन PUBG की पॉपुलैरिटी को देखते हुए PUBG इंडिया के रीलॉन्च की बात सामने आ रही है. PUBG की वापसी के लिए तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं. लेकिन PUBG इंडिया की तरफ से रीलॉन्च को लेकर अभी तक कोई तस्वीर साफ़ नहीं की गई है.
हालांकि कोरियन टेक कंपनी Krafton ने भारत में PUBG के रीलॉन्च की घोषणा कर दी है. खुद कंपनी ने भी आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से भारत में वापसी का ऐलान किया था. पहले उम्मीद जताई जा रही थी कि PUBG दिवाली के आसपास लॉन्च हो सकता है. लेकिन ऐसा हुआ नहीं. PUBG इंडिया ने अपने नए वेबसाइट में भी वापसी का जिक्र किया है. हालांकि अभी तक कंपनी ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

मिली जानकारी के अनुसार PUBG के रीलॉन्च के बाद उसमें कुछ नए अपडेट्स देखने को मिलेंगे. PUBG इंडिया के नए वर्जन में Green Blood stain Effect फीचर होने की बात कही गई है. बताते चलें कि कोरिया में खेले जाने वाले PUBG में ये फीचर पहले से ही मौजूद है. इसके अलावा भारत में रीलॉन्च होने वाले गेम में ऐज लिमिट के हिसाब से समय फिक्स किया जाएगा. यानी छोटे बच्चों की सेहत को ध्यान रखकर ये नया अपडेट तैयार किया गया है.
बता दें कि हाल ही में Krafton ने भारत में 100 मिलियन डॉलर निवेश करने की भी घोषणा की है. Krafton का कहना है कि PUBG भारत में लंबे समय तक रहने के लिए ही वापसी कर रही है. कंपनी ने भारत में PUBG के रीलॉन्च की सभी तैयारियां पूरी कर ली है. कंपनी ने हाल ही में एक भारतीय कंपनी का रजिस्ट्रेशन करवाया है. इसके अलावा पबजी की नै वेबसाइट भी तैयार की गई है. अपने युजर्स के लिए PUBG ने यूट्यूब में एक टीजर भी लॉन्च किया है. इसके अलावा फेसबुक और ट्वीटर पर PUBG के पेज भी तैयार किए गए हैं.