ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / भारत जोड़ो यात्रा में शामिल जालंधर से कांग्रेस सांसद संतोख सिंह का निधन,...

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल जालंधर से कांग्रेस सांसद संतोख सिंह का निधन, हार्ट अटैक के बाद अस्पताल ले जाने के दौरान हुई मौत

14-Jan-2023 01:40 PM

DESK: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए जालंधर से कांग्रेस सांसद चौधरी संतोख सिंह का निधन हो गया। हार्ट अटैक आने के बाद आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि संतोख सिंह कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ चल रहे थे तभी उनकी धड़कन तेज हो गई थी।


मिली जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह 11 बजे उनके पैतृक गांव धालीवाल में अंतिम संस्कार होगा। फिलहाल राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा को कल तक के लिए रोक दिया है। अब यह यात्रा संतोख सिंह की अंतिम संस्कार के बाद शुरू होगी। इस घटना से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर देखी जा रही है। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, जयराम रमेश, मल्लिकार्जुन खड़गे, भगवंत मान, कैप्टन अमरिंदर सिंह, अखिलेश सिंह, भक्त चरण दास, मदन मोहन झा सहित कई कांग्रेस नेताओं चौधरी संतोख सिंह के निधन पर गहरा दुख जताया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। वही जालंधर में कल होने वाली राहुल गांधी की प्रेस कान्फ्रेंस को स्थगित किया गया है अब यह 17 जनवरी को होशियारपुर में होगी।


जालंधर से कांग्रेस सांसद चौधरी संतोख सिंह के निधन पर पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर राजा वड़िंग भी दुख जताया है। भारत जोड़ो यात्रा में वे भी शामिल थे। उन्होंने बताया कि सुबह तक संतोख सिंह पूरी तरह से स्वस्थ नजर आ रहे थे। स्टेज पर मौजूद संतोख सिंह खुद नारे लगा रहे थे। जिसके बाद वे राहुल गांधी के साथ चल रहे थे। यात्रा में शामिल होने के लिए तमिलनाडु की सांसद ज्योति भी आई हुई थीं। ज्योति से इस दौरान संतोष सिंह बातचीत भी किये कहा कि HOW ARE YOU JYOTI?


तमिलनाडु की सांसद ज्योंति को इतना कहते ही वे अचानक गिर गये। उन्हें हार्ट अटैक आया था। जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा था लेकिन अस्पताल ले जाने के पहले रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी। घटना के बाद राहुल गांधी संतोख सिंह के घर पर पहुंचे और परिवारवालों से मुलाकात की। 


राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा कि श्री संतोख सिंह चौधरी जी के अकस्मात निधन से स्तब्ध हूं। वो ज़मीन से जुड़े परिश्रमी नेता, एक नेक इंसान और कांग्रेस परिवार के मज़बूत स्तम्भ थे, जिन्होंने युवा कांग्रेस से सांसद तक अपना जीवन जनसेवा को समर्पित किया। शोकसंतप्त परिवार को अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।