अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
10-Feb-2023 08:02 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार कांग्रेस द्वारा आयोजित भारत जोड़ो यात्रा 21 वें दिन पटना में शुक्रवार को सुबह 9:00 बजे पहुंचेगी। इस बीच अब पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह द्वारा इसके पटना पहुंचने पर जो रैली के आयोजन की घोषणा की गई थी उसे रद्द कर दिया गया है।
दरअसल, बिहार में कांग्रेसियों के तरफ से चलाए जा रहे हैं भारत जोड़ो यात्रा का आज तीसरा दिन है और आज के दिन यह यात्रा पटना प्रवेश करेगा। लेकिन अब जो जानकारी निकल कर सामने आ रही है उसके मुताबिक इसके पटना आगमन के उपरांत जो रैली की तैयारी की गई थी उसे रद्द कर दिया गया है। ऐसा कहा जा रहा है कि इस रैली में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को भी आना था। लेकिन, प्रियंका गांधी पटना नहीं आ रही है। इसी को लेकर प्रदेश कांग्रेस द्वारा आयोजित रैली का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। अब इसके बाद कहा यह जा रहा है कि, अगले चरण की यात्रा का गया में पहुंचने के बाद रैली का आयोजन किया जाएगा। जिसमें राहुल गांधी के शामिल होने की घोषणा की गई है।
जानकारी हो कि, भारत जोड़ो यात्रा शुक्रवार को वैशाली से चलकर पटना में सुबह 9:00 बजे धनकी मोड़ से प्रारंभ होगी। पटना आने के बाद यात्री अगमकुआं पुल, गुलजारबाग चौराहा, नून का चौराहा, पटना साहिब स्टेशन, पूरब दरवाजा, मारूफगंज होते हुए पटना साहिब गुरुद्वारा में मत्था टेक कर दोपहर का विश्राम करेंगे।
इसके बाद यात्री चौक खोजकला, पश्चिम दरवाजा, बड़ी पटन देवी में दर्शन और आलमगंज, त्रिपोलिया, पत्थर की मस्जिद होते हुए दरगाह रोड से चादरपेशी कर मुसल्लमपुर हाट और भिखना पहाड़ी होते हुए हथुआ मार्केट के रास्ते गांधी मैदान गेट नंबर 1 में गांधी मूर्ति पर माल्यार्पण कर अपनी इस यात्रा को विराम देंगे।