अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
31-Jan-2024 01:58 PM
By First Bihar
DESK : भारत जोड़ों न्याय यात्रा के दौरान पश्चिम बंगाल के मालदा में राहुल गांधी की कार पर अचानक हमला करने का आरोप लगा है। बुधवार दोपहर बिहार से बंगाल के मालदा में प्रवेश करते समय पथराव कर राहुल की कार का शीशा तोड़ दिया गया। हमले के बाद राहुल गांधी गाड़ी से नीचे उतरे। उस कार में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी भी सवार थे।
अधीर रंजन का कहना है कि, मैं कार के अंदर था। मैंने नहीं देखा कि पीछे से कौन ईंट फेंक रहा था। लेकिन राहुल को बंगाल में हर कदम पर रोका जा रहा है। इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की सुझावपूर्ण टिप्पणी, ''समझें इसे कौन तोड़ सकता है?'' उन्होंने शिकायत की कि राहुल की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' कार्यक्रम के बंगाल में प्रवेश के बाद से विभिन्न बाधाओं का सामना करना पड़ा है।
वहीं ममता बनर्जी ने मालदा में एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान कहा कि हम बीजेपी के खिलाफ अकेले लड़ेंगे. टीएमसी ही है जो बीजेपी को हरा सकती है. उन्होंने फिर से यह साफ किया कि टीएमसी अकेले ही चुनाव मैदान में उतरेगी। टीएमसी प्रमुख ने मालदा में कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मैं मालदा की जनता से पूछना चाहती हूं, यहां की दो सीटों से कांग्रेस के उम्मीदवार जीते। लेकिन उन्होंने आपके लिए क्या किया?