ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / किसानों का भारत बंद, पटना में जाप की गुंडागर्दी

किसानों का भारत बंद, पटना में जाप की गुंडागर्दी

08-Dec-2020 12:18 PM

PATNA: कृषि बिल के विरोध में आज भारत बंद बुलाया गया है. बंद का समर्थन कई दल कर रहे हैं. इस दौरान पटना में जाप कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी देखने को मिली. 


news image


कार पर चढ़े जाप कार्यकर्ता

सड़क जाम कर प्रदर्शन कर रहे जाप कार्यकर्ताओं ने हर बार की तरह इस बार भी अपना प्रदर्शन दिखाया. एक कार को रोक कर उससे उपर खड़े हो गए. कई कार्यकर्ता कार के बोनट पर चढ़ गए. जिससे कार में सवार लोग डर के मारे चीखने चिल्लाने लगे. कार का बॉडी कई जगहों दब गया. किसी तरह से कार ड्राइवर गाड़ी बैक कर लेकर भागा.


news image


कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाड़ा पोस्टर

डाक बंगला चौहारा पर कांग्रेस कार्यकर्ता भी अपना प्रदर्शन दिखाने में कम नहीं रहे. डाक बंगला चौराहे पर लगे संजय जायसवाल और नीतीश कुमार का पोस्टर फाड़ दिया. इस दौरान बंद समर्थकों और पुलिस के बीच नोकझोंक भी हुई.


news image


आरा में भी तोड़फोड़

आरा में बंद समर्थकों ने कई जगहों पर सड़क को जाम कर दिया है. इस दौरान बंद समर्थकों ने एक कार में तोड़फोड़ कर दिया. जिससे अफरातफरी का माहौल हो गया है. 


नालंदा-वैशाली में दूल्हा जाम में फंसे

बंद के दौरान शादी कर घर लौट रहे दूल्हे में भी जाम में फंस गए हैं. नालंदा और वैशाली में बारातियों और दूल्हे की कार फंस गई है. जिसके कारण दूल्हा और दुल्हन परेशान है.


नालंदा में श्रमजीवी को रोका

कृषि कानून के विरोध में आज कई संगठनों के द्वारा भारत बंद का आहवाहन किया गया है. इस बंद की गूंज नालंदा जिले में भी देखने को मिला. सुबह से ही कड़ाके की ठंड से बेपरवाह राजद,जन अधिकार पार्टी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता सुबह से ही एनएच 20 पर उतरकर कृषि बिल के विरोध में जमकर विरोध प्रदर्शन किया. नेताओं ने टायर जलाकर अपना विरोध प्रकट किया. इस भारत बंद का विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं में उस वक्त अफरातफरी मच गई जब राजगीर नई दिल्ली श्रमजीवी एक्सप्रेस को राजद कार्यकर्ताओं ने पावापुरी हाल्ट पर रोकने की कोशिश की. ज्यादा कोहरा होने के कारण ट्रैक पर खड़े राजद कार्यकर्ताओं का हुजूम के ट्रेन चालक देख नहीं पाया जिसके कारण जिस जगह पर खड़े होकर विरोध करते थे वहां पर ट्रेन नही रुकी,जिसके कारण  राजद कार्यकर्ताओं को रेल की पटरी से कूदकर अपनी जान बचानी पड़ी. गनीमत यह रही कि किसी को कुछ नहीं हुआ.


शेखपुरा में बाजार को कराया बंद

शेखपुरा में भी भारत बंद को लेकर व्यापक असर देखने को मिला.सुबह से ही महागठबंधन के नेता सड़कों पर उतर कर सड़क जाम कर भारत बंद को सफल बनाये जाने में लगे है. वही, सीपीआई,भाकपा,माले और राजद के कार्यकर्ता सड़को पर उतर कर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे है.


समस्तीपुर में सड़क जाम

किसान आंदोलन के समर्थन में मंगलवार को आहूत भारत बंद का समस्तीपुर में खासा असर देखने को मिल रहा है. सुबह से ही घने कोहरे के बीच तमाम विपक्षी पार्टियां सड़क पर उतरकर जगह जगह यातायात को बंद कर दिया है. बंद में वामपंथी संगठनों के साथ ही आरजेडी, कांग्रेस, आरएलएसपी,जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ता भी आंदोलन में शामिल है. ताजपुर में एनएच 28 पर सड़क जाम भाकपा माले के नेताओं ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया.