ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू

भारत बंद में सड़क पर उतरी जन अधिकार पार्टी, राजू दानवीर बोले- काले कानून वापस ले मोदी सरकार

भारत बंद में सड़क पर उतरी जन अधिकार पार्टी, राजू दानवीर बोले- काले कानून वापस ले मोदी सरकार

27-Sep-2021 05:48 PM

PATNA : संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारत बंद के दौरान जन अधिकार पार्टी के युवा नेता राजू दानवीर ने पटना में कहा कि केंद्र की मोदी सरकार का किसान विरोधी चेहरा अब किसी से छुपा नहीं है। क्‍योंकि किसानों के वोट से सत्ता में आए पीएम मोदी अब अपने कारपोरेट मित्रों के इशारे पर किसानों के साथ नाइंसाफी कर रहे हैं। तभी उन्‍होंने 3 काले कानून लाकर आज देश के अन्‍नदाताओं को आंदोलन के लिए मजबूर किया है। हमारी पार्टी भी इन काले कानूनों के खिलाफ किसानों के संघर्ष में श्री पप्‍पू यादव जी के नेतृत्‍व में पहले दिन से साथ है।


आयकर गोलंबर से डाक बंगला चौराहे तक बंद कराने के दौरान उन्‍होंने कहा कि देश के भाग्‍य विधाता किसान आज मोदी सरकार की गलत नीतियों की वजह से 10 महीनों से सड़क पर हैं। अब तक 600 से अधिक किसानों की इस आंदोलन में जानें गई। आज भी एक किसान आंदोलन में शहीद हो गया, लेकिन सत्ता के अहंकार में डूबे पीएम मोदी ने एक बार भी किसानों की सुध लेने को जरूरी नहीं समझा। उन्‍होंने कहा कि किसान अन्‍न नहीं उपजायेंगे, तो हम खायेंगे क्‍या। इसलिए आज हम किसानों के आंदोलन में साथ हैं। हम मोदी सरकार से अपील करते हैं कि वे तीनों काले कानून वापस लें और किसानों से माफी मांगे।


दानवीर ने कहा कि आज एक तो महंगाई चरम सीमा पर है। ऐसे में डीजल से लेकर खाद्य बीज सब महंगे हो गए। किसानों को फसल का उचित मूल्‍य नहीं मिल रहा है। सरकार लगातार कृषि बजट में कटौती कर रही है। उस पर से ये तीन काले कानून  अत्‍याचार ही है। 


उन्‍होंने कहा कि मोदी सरकार ने तो देश की जनता की गाढ़ी कमाई से बनी प्रोर्पटी मित्रों में नीलाम ही कर दी और अब वे किसानों को भी गुलाम बनाना चाहते हैं और उनके खेतों पर कब्‍जा करना चाहते हैं। ऐसा हम होने नहीं देंगे। उन्‍होंने कहा कि देश की दशा और दिशा, देश का किसान औऱ मजदूर निर्धारित करेगा, कोई प्राइवेट लिमिटेड सरकार नही। इसलिए अभी भी समय है, सरकार माफी मांगे और काले कानून को निरस्‍त करे। वरना जान भी क्‍यों नहीं चली जाए, आंदोलन जारी रहेगा और बड़ा होगा।