ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / news / भारी बारिश के बीच पटना एयरपोर्ट से लखीसराय रवाना हुए अमित शाह, कोर...

भारी बारिश के बीच पटना एयरपोर्ट से लखीसराय रवाना हुए अमित शाह, कोर ग्रुप को देंगे जीत का मंत्र

29-Jun-2023 02:27 PM

By First Bihar

PATNA : बिहार में हो रही झमाझम बारिश के बीच अमित शाह पटना एयरपोर्ट से लखीसराय रवाना हो गए हैं। इससे पहले शाह के बिहार आगमन पर पटना एयरपोर्ट पर प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने उनका स्वागत किया। इस दौरान कई अन्य भाजपा नेताओं ने भी उनका स्वागत किया। वहीं, लखीसराय में गांधी मैदान में बने मंच पर भाजपा के दिग्गज नेता जनता को संबोधित कर रहे हैं।  पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी  भी मंच पर हैं। 


दरअसल, गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम से पहले लखीसराय में जमकर बारिश हुई है। लखीसराय के गांधी मैदान में सभास्थल पर लोग किसी तरह पंडाल के नीचे बारिश से बचते हुए नजर आ रहे थे। गृह मंत्री अमित शाह तय समय के अनुसार थोड़ी देर से लखीसराय पहुंच रहे हैं। वहीं इस बीच अचानक तेज बारिश शुरू हो गयी।  हालांकि, फिलहाल बारिश बंद हैं। जिसके बाद लोग पंडाल तक आना शुरू कर चुके हैं।


वहीं,  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का गुरुवार को बिहार दौरा काफी अहम रहेगा। लखीसराय में बीजेपी की रैली को संबोधित करने के बाद शाह तीन लोकसभा सीटों के कोर ग्रुप के साथ बैठक करेंगे। वे मुंगेर, जमुई और बेगूसराय में बीजेपी को जिताने का मंत्र नेताओं और कार्यकर्ताओं को देकर जाएंगे।  2024 के चुनाव में बीजेपी किसी भी हाल में यह सीट अपने कब्जे में करना चाहती है, इसलिए रैली के लिए लखीसराय को चुना गया है। 


आपको बताते चलें कि, अमित शाह पटना से बीएसएफ के हेलिकाप्टर से लखीसराय आएंगे। इस दौरान उनके साथ सम्राट चौधरी, विनोद तावड़े भी साथ नजर आ रहे हैं।  उसके बाद गृहमंत्री अशोक धाम मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। पचास मिनट के बाद गृहमंत्री स्थानीय गांधी मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। उनके आगमन और स्वागत को लेकर भाजपा के नेता और कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं। पहली बार गृहमंत्री के आगमन को लेकर जिले के लोग उन्हें देखने और सुनने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने लगे हैं।