ब्रेकिंग न्यूज़

मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा

बिहार: भांजी को लेकर फरार हो गया शादीशुदा मामा, जानें पूरा मामला

02-Mar-2022 06:56 PM

VAISHALI: मामा और भांजी के रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना वैशाली में सामने आया है। जहां राघोपुर प्रखंड के जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक लड़की को उसका मामा लेकर फरार हो गया है। परिजनों को जब इस बात का पता चला तो शख्स की इस करतूत से वे भी हैरान रह गये। फिर थाने में केस दर्ज कराया गया। भांजी को लेकर भागने वाला मामला सीआरपीएफ का जवान है जो छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में पोस्टेड है और पहले से शादी शुदा भी है। वह अपनी पहली पत्नी से केस भी लड़ रहा है। 


घटना वैशाली के जुड़ावनपुर की है जहां इस घटना से परिजन काफी सदमें में हैं। घटना के संबंध में बताया जाता है कि फरार शख्स पटनासिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र के करजान मुहल्ले का रहने वाला चंदन कुमार सिंह है। वह सीआरपीएफ के 231 बटालियन कंपनी चार्ली न्यू पुलिस गार्डेन दंतबाड़ा में तैनात है। संजय सिंह की बहन का ससुराल वैशाली में है। वह बहन से मिलने गया हुआ था। रात हो जाने के कारण वह बहन के यहां ही ठहर गया। रात को पूरा परिवार जब सो गया तब भांजी को लेकर उसका चचेरा मामा फरार हो गया। अगले दिन सुबह जब परिवार वालों की नींद खुली तो सबके होश उड़ गए।


जिसके बाद परिजन थाने पहुंच गये और पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र के करजान मोहल्ला निवासी चंदन कुमार सिंह के खिलाफ केस दर्ज कराया। साथ ही उसके भाई कुंदन कुमार सिंह, पिता शंकर सिंह तथा मां पार्वती देवी के खिलाफ भी अपहरण का मामला दर्ज कराया। केस दर्ज होने के बाद हरकत में आई पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन कर रही है। कलयुगी मामा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। हालांकि कि चंदन कुमार सिंह जो लड़की के चचेरे मामा है उसकी गिरफ्तारी अब तक नहीं हो पाई है और ना ही लड़की का ही अब तक पता चल सका है।


आरोपी चंदन के अपनी बहन के घर पर गया हुआ था। तभी बहन के देवर ने उसे खाने पर अपने बुलाया जहां जाने के बाद वह वही ठहर गया और देर रात रिश्ते में भांजी लगने वाली लड़की को लेकर फरार हो गया। थाने में केस दर्ज होने के बाद अब पुलिस दोनों की तलाश में जुटी है।