LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर
23-Oct-2022 07:42 AM
GOPALGANJ : बिहार के गोपालगंज विधानसभा सीट पर आगामी कुछ दिनों में उपचुनाव होने हैं। इसको लेकर तय तिथि के मुताबिक 3 नवंबर को मतदान होने हैं, लेकिन इससे पहले इस सीट से महागठबंधन की 7 पार्टियों ने मिलकर जिस उम्मीदवार को तय किया है उसको लेकर हर रोज कोई न कोई नया विवाद सामने आ रहा है। इसी कड़ी में अब राजद नेता लालू यादव के साला साधु यादव ने बड़ा हमला बोला है।
बता दें कि, गोपालगंज विधानसभा सीट पर लालू यादव के सेल साधु यादव की पत्नी भी चुनाव मैदान में उत्तरी हुई है। इसी को लेकर अब साधु यादव ने लालू परिवार पर बिना नाम लिए जोरदार हमला बोला है। एक दैनिक अखबार को इंटरव्यू देते हुए साधु यादव ने कहा कि कुछ लोग घमंड और अहंकार में आ गए हैं कि उन्हें कोई हराने वाला नहीं है, जबकि हकीकत यह है कि वे ज्यादा अहंकार और घमंड में नहीं रहे। सरकार जो लोग बनाते हैं न। उन्हें अहंकार और घमंड हो जाता है। मैं जानता हूं। जनता के बीच कभी भी हमारा कहीं अहंकार नहीं रहा। जो पहले थे आज भी वहीं रहेंगे जनता के लिए। उन्होंने कहा कि जो लोग भाषण दे रहे हैं न इस बार सबकी पोल खुल जाएगी। हमारी भी और उनकी भी। असल में कुछ लोग जनता को दिग्भ्रमित करते हैं। हम हीं ने उन्हें कुर्ता पायजामा दिया। पहनाना भी हम ही ने सिखाया।सभी को ट्रेनिंग दिए। अब यही लोग मेरे खिलाफ घूम-घूम कर लोगों को दिग्भ्रमित कर रहे हैं।
वहीं, उन्होंने गोपालगंज सीट को लेकर कहा कि हम यह सीट जीत रहे है, क्यूंकि हमारी योजना और एजेंडा एक और एक मात्र विकास है। हमने पहले भी काम किया है काम करेंगे, जन-जन के मतदाताओं का सम्मान करेंगे। हर हाथ को काम और हर हाथ को पानी यही मेरा नारा है। हम जहां भी जा रहे हैं जनता सीधे यही कहती है कि सब काम रउए कइले बानी। बाकी कोई नइखे। 2020 में सारा वोट आप ही को दिए थे लेकिन नहीं पता ई(सुभाष सिंह) कैसे जीत गए। लेकिन इस बार ये गलती नहीं होगी। इस बार सारा वोट आपको ही मिलेगा।