पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप Bihar Board 10th Result 2026: टॉपरों पर इनामों की बरसात, लाखों रुपये के साथ मिलेंगे लैपटॉप और स्कॉलरशिप LPG संकट से रोज़गार पर गहरा असर, देशभर से बिहार लौट रहे प्रवासी मजदूरों की बढ़ी भीड़ TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला'
30-Nov-2023 02:34 PM
By First Bihar
PATNA : बिहार में सड़क हादसों के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से सटे इलाके धनरुआ से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सड़क हादसे में दो भाई की मौत हो ग। इस घटना के बाद इलाके में अफरा - तफरी का माहौल कायम हो गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, पटना जिले के धनरुआ के एक घर में खुशी कुछ ही देर में मातम में तब्दील हो गई। पटना-गया मुख्य सड़क मार्ग एसएच 1 पर अनियंत्रित कार ने बाइक सवार दो किशोर को कुचल दिया जिनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों भाई बहन के जन्मदिन पर केक लाने के लिए जा रहे थे। किशोर की पहचान भखरी गांव के निवासी ऋशु राज व यीशु राज के रूप में हुई। दोनों चचेरे भाई थे।
वही, घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर हंगामा किया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर सड़क जाम समाप्त कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया। इस घटना के बाद परिजनों में मातम का माहौल बना हुआ है।
जानकारी के मुताबिक, भखरी गांव के चितरंजन सिंह का पुत्र यीशु कुमार (12 वर्ष) और इंद्रजीत सिंह का पुत्र ऋशु राज (14 वर्ष) पुल के समीप पभेड़ी मोड़ से जन्मदिन का सामान लेने गए थे। सामान लेकर दोनों वापस भखरी गांव जा रहे थे। इसी बीच, मोड़ के समीप पीछे से आ रही अनियंत्रित कार ने बाइक में ठोकर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक डिवाइडर से टकरा गई और दोंनो किशोर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया। इधर घटना की जानकारी मिलते ही आक्रोशित स्वजन सड़क जाम कर हंगामा करने लगे।
उधर, इस घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने करीब एक घंटे के बाद समझाकर सड़क जाम समाप्त कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया। ऋशु राज नौवीं में और यीशु कुमार सातवीं क्लास में गौरीचक पढ़ता था। ऋशु राज व यीशु कुमार दोनों इकलौते पुत्र थे। घटना के बाद यीशु की बहन ज्योति व ऋशु की बहन कोमल का रो-रो कर बुरा हाल था। दोनों की मौत के बाद घटनास्थल पर चीत्कार से माहौल गमगीन हो उठा। बहन बार बार बेहोश हो रही थी।