ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Mining Department : बिहार में खनन विभाग का बड़ा एक्शन! कई जिलों के अधिकारियों पर गिरी गाज, अंदर की रिपोर्ट ने मचाई हलचल Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana : आपके खाते में भी अभी तक नहीं आया है 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' के 10 हज़ार रुपए, तो जानिए अब खाते में कब आएंगे पैसे Aadhaar App : आप भी अपने आधार में घर बैठे अपडेट करें पता, मोबाइल नंबर और नाम, जानें पूरा ऑनलाइन प्रोसेस Bihar weather forecast : बिहार के इन दो जिलों में डॉप्लर वेदर रडार लगाएगा इसरो, जानिए क्या होगा फायदा; किसानों को भी मिलेगी यह सुविधा Bihar Jobs 2026: बिहार में 44,321 एएनएम और 45 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, युवाओं के लिए बड़ा मौका Patna Metro : पटना में चलेगी छह कोच वाली मेट्रो, जानिए दुसरे फेज में किस स्टेशन तक होगा परिचालन Bihar Weather Update: फरवरी में 30°C के पार तापमान, 22 फरवरी तक शुष्क रहेगा मौसम – IMD Alert सुपौल में LIC एजेंट ने लाइसेंसी गन से खुद को मारी गोली, इलाके में सनसनी प्रेमिका के साथ पार्क में बैठे प्रेमी को डायल 112 की टीम ने पकड़ा, महिला सिपाही पर 5 हजार रूपये मांगने का आरोप मुजफ्फरपुर बड़गांव झड़प मामले में पियर थानाध्यक्ष रजनीकांत सस्पेंड, एसएसपी की बड़ी कार्रवाई

बिहार : भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, मोबाइल और रुपये लेकर भागे बदमाश

बिहार : भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, मोबाइल और रुपये लेकर भागे बदमाश

16-Feb-2021 01:22 PM

GOPALGANJ : गोपालगंज में अपराधी बेलगाम हो गए हैं. ताजा मामला मांझा थाना क्षेत्र के धाममापाकड़ गांव का है जहां भाजपा नेता सह पूर्व जिला पार्षद पर अज्ञात बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया. हमला करने के बाद अपराधी मोबाइल और नगद रुपये लेकर फरार हो गए. इधर इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों की मदद से भाजपा नेता को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना के PMCH रेफर कर दिया. 


जानकारी के अनुसार, भाजपा नेता लखन तिवारी पीएचडी का फॉर्म भरकर गोपालगंज से अपने घर डुमरिया लौट रहे थे. तभी धाममापाकड़ से आगे चंवर के पास जैसे ही पहुंचे तभी, रोड के किनारे खड़े दो बाइक पर सवार चार अपराधी पीछा करने लगे. पीछा करने के बाद अपराधियों ने सिर पर किसी धारदार हथियार से हमला कर दिया. 


पीड़ित ने बताया कि जब उन्हें होश आया तो उनका मोबाइल और हजारों रुपये गायब थे. किसी तरह स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया. जहां से उन्हें पटना पीएमसीएच के लिए रेफर कर दिया गया. घटना की सूचना मिलने के बाद मांझागढ़ पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.