Bihar Crime News: बिहार के इस थाने पर जन संवाद के दौरान किन्नरों का हंगामा, छेड़खानी के विरोध में किया बवाल; पुलिस पर लगाए यह आरोप T20 World Cup 2026: वर्ल्ड कप की शुरुआत से पहले भारत को झटका, हर्षित राणा की प्लेइंग 11 में शामिल होने पर संकट बिहार के युवाओं के लिए अच्छी खबर: पटना में इस दिन लगने जा रहा विशेष जॉब कैंप, देश की नामी कंपनियों में नौकरी का सुनहरा मौका बिहार के युवाओं के लिए अच्छी खबर: पटना में इस दिन लगने जा रहा विशेष जॉब कैंप, देश की नामी कंपनियों में नौकरी का सुनहरा मौका Vigilance Raid : पटना में निगरानी की रेड, नियोजन भवन में 5 लाख ररुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार हुए बड़े अधिकारी, पढ़िए किस काम के किया था पैसों का डिमांड बिहार में बड़ा हादसा: घर में घुसी तेज रफ्तार स्कूल बस, हादसे में दो बच्चों की मौत; प्रेग्नेंट महिला की हालत गंभीर बिहार में बड़ा हादसा: घर में घुसी तेज रफ्तार स्कूल बस, हादसे में दो बच्चों की मौत; प्रेग्नेंट महिला की हालत गंभीर शराबबंदी वाले राज्य में हाई-प्रोफाइल शराब पार्टी: रेड में पकड़े गये 38 महिलाएं और 43 पुरुष, मची अफरा-तफरी police action : पटना में गोलीकांड, कबाड़ी दुकानदार हुआ घायल, पुलिस ने तीन आरोपितों की तलाश किया शुरू Bihar News: नीट छात्रा की मौत मामले में इंसाफ़ की मांग, 8 फरवरी को दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलन
17-Nov-2021 12:52 PM
MUNGER: मुंगेर पुलिस ने दीपिका शर्मा हत्याकांड का खुलासा कर लिया है। मृतका का पति जो सीआईएसएफ का जवान है उसी ने पत्नी की हत्या की सुपारी दी थी। इस प्लान में भाइयों ने ही उसका साथ दिया था। घटना के 36 घंटे में मुंगेर पुलिस ने इस मामले का उद्भेदन कर लिया। पुलिस ने हत्या की साजिश रचने के आरोपी पति सहित पांच हत्यारों को भी गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तार हत्यारों में मृतका का पति रवि कुमार, मृतका का देवर छोटू शर्मा उर्फ आकाश शर्मा, रवि का फुफेरा भाई सुमित कुमार, शूटर गौतम कुमार और संजीव कुमार शामिल है। वही एक आरोपी पतलू फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। गिरफ्तार पांचों आरोपियों के मोबाइल को पुलिस ने जब्त कर लिया है।
मुंगेर एसपी जगुनाथरेड्डी जलारेड्डी ने बताया कि सोमवार की अहले सुबह दीपिका शर्मा की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतका के भाई भानू ने कासिम बाजार थाने में केस दर्ज कराया था। जिसके बाद एसडीपीओ के नेतृत्व में एक जांच टीम का गठन किया गया था। पुलिसिया जांच में मृतका के परिजनों की संलिप्तता की बात सामने आई। जब पुलिस ने मोबाइल कॉल डिटेल निकाला तब शक यकीन में तब्दिल हो गया।
घटना के दिन मृतका का देवर छोटू और सुमित घर पर ही था। कॉल डिटेल में पता चला कि शूटर गौतम कुमार, संजीव कुमार और पतलू से इनकी बातचीत हुई थी। जिसके बाद पुलिस ने तीनों के घर में छापेमारी की और गौतम और संजीव को धर दबोचा। हालांकि घर पर पतलू नहीं था जिसके कारण उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी। जब गिरफ्तार गौतम से पुलिस ने पूछताछ की तब इस हत्याकांड में उसने अपनी संलिप्तता स्वीकार की।
कोतवाली थाना क्षेत्र के शामपुर निवासी शूटर गौतम ने पुलिस को बताया कि सुमित मृतका के पति का फुफेरा भाई है जिसने फोन कर बताया था कि उसका भाई रवि सीआइएसएफ धनबाद में कार्यरत है। वह अपनी पत्नी की हत्या करवाना चाहता है। जिसके बाद एक लाख बीस हजार रुपये में सौदा तय हुआ था। सुमित ने ही अपने मेमेरे भाई रवि से फोन पर बात कराया था और एडवांस के रूप में बीस हजार रुपये भी दिए थे।
जिसके बाद उसने हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस को अब पतलू की तलाश है जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। सीआईएसएफ जवान द्वारा सुपारी किलरों से पत्नी की हत्या कराए जाने की बात सामने आने से इलाके के लोग भी सकते में है। लोगों के बीच यह घटना चर्चा का विषय बना हुआ है। फिलहाल गिरफ्तार हत्यारों से पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है। सभी से पूछताछ जारी है।