ब्रेकिंग न्यूज़

मोदी सरकार "चींटी पर तोप चला रही हैं, आरजेडी सांसद का बड़ा बयान, कहा..बीमारी कैंसर की है और इलाज सिरदर्द का कर रहे है रेरा बिहार ने बिल्डरों को दी सख्त चेतावनी: अब अधूरे दस्तावेज़ पर नहीं होगा प्रोजेक्ट का रजिस्ट्रेशन पटना-गया के बीच एक जोड़ी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की शुरुआत, सभी स्टेशनों पर रुकेगी रेल यात्रियों को बड़ी राहत: बरौनी-नई दिल्ली और दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा देश भुगत रहा: मुकेश सहनी का केंद्र पर हमला chaiti chhath 2026: सूर्योपासना के दूसरे दिन छठ व्रतियों ने किया खरना पूजा, 36 घंटे की निर्जला व्रत की हुई शुरुआत सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी के बच्चों ने इंटर एग्जाम में लहराया परचम, लगातार दूसरी बार बने बिहार टॉपर अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट

Home / news / भाइयों के बीच जमीन बंटवारे का नया नियम बनेगा, घर से दूर रहने...

भाइयों के बीच जमीन बंटवारे का नया नियम बनेगा, घर से दूर रहने वाले भाई अब वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ेंगे, विवाद का होगा निपटारा

09-Mar-2022 01:53 PM

PATNA: बिहार में भाइयों के बीच होने वाले जमीन बंटवारे को लेकर नया नियम सरकार बनाएगी। राजद के रामचंद्र पूर्वे ने प्रॉपर्टी बंटवारे का मुद्दा उठाते हुए कहा था कि जमीन बंटवारे से जुड़े कई मामले सामने आ रहे है। जिससे लोगों को भारी फजीहत का सामना करना पड़ता है। विधान परिषद में राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री राम सूरत राय ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि यदि किसी भाई के विवाद के कारण जमीन का बंटवारा नहीं हो रहा है तो अब उसका समाधान भी निकाला जाएगा। इसके लिए नियम बनाया जा रहा है अगले वित्तीय वर्ष में इसे लागू करने की योजना है।


विधान परिषद में प्रश्न काल के दौरान राजद के रामचंद्र पूर्वे ने प्रॉपर्टी बंटवारे का मुद्दा उठाते हुए कहा था कि जमीन बंटवारे से जुड़े कई मामले सामने आ रहे हैं। इस विवाद के कारण कई तरह की परेशानियां लोगों को उठानी पड़ रही है। रामचंद्र पूर्वे के सवाल पर विधान परिषद में भूमि राजस्व मंत्री ने इस नए नियम के लाए जाने की जानकारी दी। 


राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री राम सूरत राय ने बताया कि यदि किसी परिवार में 4 भाई हैं जिसमें 3 भाई जमीन बंटवारे के लिए तैयार हैं जबकि एक भाई इसका विरोध कर रहा है तब ऐसी स्थिति में स्थानीय प्रतिनिधियों की सहमति से बंटवारे का प्रावधान होगा। यही नहीं यदि कोई भाई उस समय घर पर ना हो वह जिले से बाहर रह रहा हो तब ऐसी स्थिति में वीडिया कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उनसे इस संबंध में बात की जाएगी और इसका हल निकाला जाएगा।