ब्रेकिंग न्यूज़

पटना की निशिका श्री बनीं बिहार बोर्ड कॉमर्स की तीसरी टॉपर, सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी ने किया सम्मानित अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट बंद कमरे में चल रहा था गंदा काम: नशे की हालत में चौकीदार और मालिक समेत तीन युवतियां गिरफ्तार Bihar News: पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया का दाहिना हाथ 'मुखिया' गिरफ्तार, दर्जनों खेल में था शामिल, EOU ने पटना से किया अरेस्ट... पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर

Home / news / 'भइये' वाले बयान पर चन्नी की सफाई, कहा- मेरे बयान को तोड़-मरोड़ कर...

'भइये' वाले बयान पर चन्नी की सफाई, कहा- मेरे बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया

17-Feb-2022 04:53 PM

DESK: बिहार और यूपी को लेकर दिए गए बयान पर हुई फजीहत के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने सफाई दी है। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा है कि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है। एक वीडियो जारी कर उन्होंने कहा है कि पंजाब आने वाले प्रवासियों का प्रदेश के विकास में अहम योगदान है। 


पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने इस मामले पर सफाई देते हुए कहा कि बिहार, यूपी, राजस्थान सहित अन्य प्रदेशों के लोग अपना खून और पसीना बहाकर पंजाब को विकास के रास्ते पर ले गये हैं। ये लोग हमेशा विकास कार्यों में अपना योगदान देते रहे हैं। हमारा उनसे दिल से प्यार है। इसको कोई निकाल नहीं सकता। मेरे बयान को गलत तरीके से पेश किया गया है। 


सीएम चन्नी ने एक वीडियो जारी करते हुए यह भी कहा कि उन्होंने भईये वाला बयान ना तो बिहार के लोगों के लिए कहा और ना ही यूपी या अन्य प्रदेश के लोगों के लिए कहा। मेरा यह बयान दुर्गेश पाठक, संजय सिंह और अरविंद केजरीवाल जैसे लोगों के लिए था जो बाहर से आकर पंजाब में खलल डालते हैं। इन्हीं तीनों को हमने यह बात कही थी। 


सीएम चन्नी ने कहा कि यूपी, बिहार, राजस्थान हो या अन्य प्रदेश जहां से आकर लोग पंजाब में काम करते हैं उनके लिए हमने यह बयान नहीं दिया था। पंजाब उनका भी उतना ही है जितना हमारा है। प्रवासी हमारे प्यारे हैं हम भी प्रवासी हैं। बहुत सारे पंजाबी बाहर में जाकर काम कर रहे हैं और बाहर से आए लोग भी हमारे यहां काम कर रहे हैं। मैं सभी भाईयों से निवेदन करता हूं कि केजरीवाल जैसे लोगों को अपने साथ जोड़कर ना देंखे। ये लोग पंजाब में अराजकता फैलाने आए है और प्रवासी पंजाब में विकास के लिए आता है।