ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप

Home / news / भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना: सीमा हैदर ने PM मोदी समेत...

भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना: सीमा हैदर ने PM मोदी समेत कई BJP नेताओं को भेजी राखी, जय श्रीराम-हिन्दुस्तान जिंदाबाद के लगाये नारे

22-Aug-2023 05:23 PM

By First Bihar

DESK: 30-31 अगस्त को रक्षा बंधन का त्योहार हैं। इससे पहले सीमा हैदर ने आज नोएडा के रबूपुरा पोस्ट ऑफिस से कई राखियां कुरियर किया है। अपने 4 बच्चों के साथ पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, संघ प्रमुख मोहन भागवत को राखी भेजी है। 


सीमा हैदर ने राखी कुरियर किये जाने की रसीद के साथ एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिसमें वो  अपने चारों बच्चों के साथ मिलकर राखी को लिफाफा में पैक करती दिख रही है और भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना गाना बज रहा है। 


पीएम मोदी, सीएम योगी, राजनाथ सिंह, अमित शाह, मोहन भागवत, अधिवक्ता एपी सिंह को राखी भेजने वाली सीमा हैदर ने बताया कि राखी 30 और 31 अगस्त को है इसलिए पहले राखी कुरियर किये है ताकि रक्षा बंधन के दिन हमारे भाईयों को यह राखी मिल सके। 


सीमा ने कहा कि भाईयों के हाथों में मेरी राखी दिखे इसलिए आज पोस्ट ऑफिस से राखी कुरियर किया है। उम्मीद है कि रक्षा बंधन से पहले राखी उन तक पहुंच जाएगी। हमारे इन भाईयों के कंधों पर देश कि जिम्मेदारी है। राखी भेजकर मैं बहुत खुश हूं। इस दौरान सीमा हैदर ने जय श्री राम, हिन्दुस्तान जिंदाबाद, जय हिंद के नारे लगाये।