बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
28-Jul-2024 11:43 AM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI : बिहार में इन दिनों अधिकत्तर नदियां उफान पर होगी। ऐसे में अब एक ताजा मामला बेगूसराय से सामने आया है। जहां भैंस चराने गए एक नबालिग समेत दो युवक की मौत हो गई। इस हादसे के बाद परिजनों का मातम का माहौल कायम हो गया। फिलहाल, घटना की सुचना नजदीकी थाने की पुलिस को दे दी गई है।
जानकारी के मुताबिक,बेगूसराय में भैंस चराने गए नाबालिक समेत दो युवक की मौत हो गई। यह घटना बरौनी थाना क्षेत्र के पिपरा देवस एनएच 31 की है। मृतक की पहचान बरौनी थाना क्षेत्र के पिपरा देवस बाबा थान वार्ड-7 निवासी बलराम यादव का 12 वर्षीय पुत्र धर्मवीर कुमार और स्वर्गीय कपिल देव यादव का 20 वर्षीय पुत्र नंदन कुमार के रूप में हुई। दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं।
बताया जाता है कि आज सुबह धर्मवीर कुमार अपने भैंस को लेकर पिपरा दिवस चराने गया था उसी क्रम में भैंस को गड्ढे में भरे पानी में नहाने के दौरान गहरे पानी में चला गया। डूब रहे धर्मवीर कुमार को बचाने गए नंदन कुमार भी गहरे पानी में चला गया और दोनों को एक साथ डूब कर मौत हो गई। मृतक नंदन कुमार के परिजन ने बताया कि नंदन कुमार की शादी 16 दिन पहले यानी 11 जुलाई को हुई थी। अभी नंदन के हाथ का मेहंदी भी नहीं छूटा था ना ही उसके पत्नी का। मौत के बाद दोनों परिजन के घर में मातम का माहौल बना हुआ है।