बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प
23-Jul-2022 12:17 PM
KATIHAR : कटिहार से एक खबर सामने आ रही है, जहां भैंस चुराने गए बदमाशों ने 45 वर्षीय किसान को गोली मार दी. सीने पर गोली लगने के कारण घटनास्थल पर ही किसान चिचाई मंडल की मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही पोठिया ओपी की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं, मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
बताया जा रहा है कि इस घटना से पहले बदमाशों ने किसान के बकरी को भी चुरा लिए थे. बकरी चोरी होने के बाद किसान अपने कामत में ही सोता था. शुक्रवार की रात बदमाश भैस की चोरी करने के लिए पहुंचे थे. इसी दौरान वहां सो रहे किसान की नींद खुली और अपने भैंस को बचाने के लिए बदमाशों से भिड़ गया. जिसके बाद बदमाशों ने किसान को गोली मार दी. सीने पर गोली लगने से घटनास्थल पर ही किसान की मौत हो गई.
घटना को अंजाम देने के बाद चारों बदमाश फरार हो गए. जिसके बाद छोटे भाई ने घर वालों को इसकी जानकारी दी. सूचना मिलने पर परिजन घटनास्थल पहुंचे तो देखा कि किसान की मौत हो चुकी थी. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.