बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
14-Oct-2019 11:17 AM
PATNA: पटना में जल जमाव को लेकर सीएम नीतीश कुमार ने आज हाई लेवल मीटिंग बुलाई है. जिसे लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर है. आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र ने इसे लेकर नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला है.
भाई वीरेंद्र ने कहा है कि हाई लेवल मीटिंग सिर्फ आई वॉश है. उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार अपने चहेते पदाधिकारियों के साथ चाय-नाश्ता करेंगे और जनता की गाढ़ी कमाई को एक बार फिर लूटेंगे.
भाई वीरेंद्र ने कहा कि पटना के जल निकासी के लिए सरकार के पास कोई प्लान नहीं है. उन्होंने कहा कि सरकार ने फिर से उसी कंपनी को जल निकासी के लिए टेंडर दिया है, जिसने 10 सालों में कोई काम नहीं किया. भाई वीरेंद्र ने आरोप लगाते हुए कहा कि कंपनी के साथ सरकार ने डील पहले ही फिक्स कर ली है.