बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार से झारखंड भेजी जा रही 1400 किलो नकली पनीर और 90 किलो घी जब्त, यहां खपाने की थी तैयारी ‘बाबू.. शाम होने के बाद मंदिर के पीछे आ जाना’, नाबालिग गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था लड़का, गांव के लोगों ने जबरन करा दी शादी पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र
15-Feb-2021 09:47 AM
DESK : एक भाई ने प्रेम प्रसंग के कारण अपनी बहन को मौत के घाट उतार दिया. यह सनसनीखेज मामला उत्तर प्रदेश के बाराबंकी का है जहां एक भाई ने अवैध संबंधों के कारण अपनी सगी बहन की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी. घटना के बाद पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया जिसके बाद मामले का खुलासा हो सका.
जानकारी के अनुसार, बाराबंकी जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के गुडौली गांव में एक लड़की का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ था. मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. घटना की छानबीन शुरू की तो हत्या के पीछे भाई की नाराजगी सामने आई. वह बहन से प्रेमी के साथ रहने से नाराज था. उसकी बहन की शादी कुछ दिन पहले मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में हुई थी. लेकिन लड़की का एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था और लड़की शादी के बाद भी युवक के संपर्क में थी. कुछ दिन बाद ससुराल से आकर वह प्रेमी के साथ चली गई. इसी बात से भाई नाराज था.
इसी दौरान उसके भाई से उसके बाबा ने कहा कि उसकी बहन के इस काम से उनकी काफी बेज्जती हो रही है जिसके बाद भाई ने उसकी हत्या कर देने का प्लान बनाया और धारदार हथियार से काटकर उसकी हत्या कर दी और शव को खून से लथपथ छोड़ दिया. पुलिस ने हत्यारे भाई को गिरफ्तार कर सख्ती से पूछताछ की तो भाई ने अपना जुर्म कबूल करते हुए पूरी सच्चाई बता दी. फिलहाल पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.