ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar Crime : बिहार में डबल मर्डर से दहशत ! बुजुर्ग दंपती की गला रेतकर बेरहमी से हत्या बिहार के पांच थानेदार समेत 38 पुलिस अधिकारियों की सैलरी रोकने का आदेश, SP ने सभी से मांगा जवाब Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत

भागवत कथा सुनने निकली महिला पहुंच गई आशिक के पास, पति ने देखा तो मार दी गोली

18-Nov-2021 01:10 PM

PATNA:एक खबर पटना से आ रही है जहां बुधवार की रात एक पति ने अपनी पत्नी को गोली मार दी. गोली लगने से महिला की हालत गंभीर है. जिसका इलाज बिहटा के निजी हॉस्पिटल में चल रहा है.


घटना पटना के नौबतपुर थाना क्षेत्र के नरेंद्र रामपुर में एक युवक ने अपनी पत्नी को मार दी. गोली लगने से महिला बुरी तरह जख्मी हो गई जिसे पास के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. गोली लगने से उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. हालाकिं घटना का कारण स्पष्ट नहीं है. लेकिन स्थानीय लोग इसका कारण अवैध संबंध बता रहे है. बताया जा रहा है कि उसकी शादी 2012 में हुई थी. 


वहीं थानाध्यक्ष ने घटना को सही बताते हुए बताया कि पुलिस अधिकारी को इलाजरत महिला का फर्द बयान के लिये भेजा जा रहा है. कुछ लोगों का कहना है कि महिला को एक युवक के साथ रात में पति ने देख लिया था. उस वक्‍त युवक ने उसका हाथ पकड़ रखा था. हालांकि, वह आपत्तिजनक हालत में नही थे. लेकिन पत्‍नी का दूसरे युवक से मिलना पति को बर्दास्त नहीं हुआ. 


जानकारी के अनुसार नरेंद्र रामपुर गांव में पिछले कुछ दिनों से श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन चल रहा है. महिला भी बुधवार की देर रात कथा सुनने की बात बोल घर से निकली थी. लेकिन महिला अपने आशिक से मिलने गांव के एक जगह चली गई. जहां गांव के कुछ लोगों ने इस बात की जानकारी उसके पति को दी. गुस्से में पति पहुंचा और पत्‍नी के सिर में गोली मार दी. कनपटी में गोली लगते ही महिला गिर गई और छटपटाने लगी. गोली की आवाज सुनकर आसपास गांव के लोग वहां जमा. तब तक आरोपित वहां से फरार हो गया.आसपास के लोगों ने आनन-फानन में महिला को इलाज के लिए बिहटा के निजी क्लीनिक में भर्ती कराया. नौबतपुर थानेदार सम्राट दीपक ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है. लेकिन अभी तक इस मामले में किसी के तरफ से लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. उन्होंने बताया कि पूरे घटना पर पुलिस देख रही है.