ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / news / भगवान विष्णु के अवतार में महागठबंधन के नेताओं की लगाई गई तस्वीर, पोस्टर...

भगवान विष्णु के अवतार में महागठबंधन के नेताओं की लगाई गई तस्वीर, पोस्टर से केजरीवाल गायब

22-Jun-2023 08:16 PM

By First Bihar

PATNA: भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ कल 18 विपक्षी दल के नेता एक मंच पर दिखेंगे। 23 जून को विपक्षी दलों की बैठक पटना में होने वाली है। जिसमें 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी। विपक्षी दलों की बैठक को लेकर पूरा पटना बैनरों और पोस्टरों से पट गया है। 


राष्ट्रीय जनता दल के बाहर लगा पोस्टर आज दिनभर चर्चा का विषय बना रहा। यहां से गुजरने वाले लोगों का ध्यान यह पोस्टर अनवरत अपनी ओर खिंच कर रहा है। बैनर को देखने वालों का भी आज हुजूम उमड़ा। इस बैनर में महागठबंधन के नेताओं को भगवान के अवतार में दिखाया गया है। 


राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की फोटो विष्णु भगवान के फोटो के अगल-बगल लगाया गया है। भगवान के अवतार में लगाए गए महागठबंधन के नेताओं की तस्वीर में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आउट कर दिया गया है। 


जबकि शरद पवार को बिल्कुल अंतिम में जगह दी गयी है और बैनर पर यह लिखा गया है कि ‘हे जनता जनार्दन मेरा यह विराट रूप ही महागठबंधन का असली रूप है, मेरे इस रूप को देखकर पापी, देश को बेचने वाले, ठगने वाले एवं जुमलेबाज भाग जाते हैं’। 


विपक्षी दलों की अहम बैठक के एक दिन पहले पीडीपी सुप्रीमो और जम्मू कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती, बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत मान, भाकपा माले के महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य, सांसद संजय सिंह, राघव चड्डा समेत विपक्षी दलों के कई नेता पटना पहुंचे हैं। इन नेताओं का पटना एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया गया।