पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार भाई वीरेंद्र का बीजेपी पर हमला: “लालू और परिवार तक ही सीमित है उनकी राजनीति, JDU भी एक साल में खत्म” रुद्र सेना का संचालक निकला 50 लाख की लूट का मास्टरमाइंड, बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई रुद्र सेना का संचालक निकला 50 लाख की लूट का मास्टरमाइंड, बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई
21-Jan-2024 05:57 PM
By First Bihar
PATNA: विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख मुकेश सहनी आज बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी पहुंचे जहां भगवान शिव की पूजा अर्चना की और आशीर्वाद लिया। वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी आज उत्तर प्रदेश के दौरे पर काशी पहुंचे और सीधे बाबा विश्वनाथ मंदिर जाकर पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने बाबा का गंगा जल और दूध से अभिषेक किया और प्रदेश और देश की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।
भगवान भोले शंकर से धर्म, शांति और समृद्धि के पथ पर ले जाने की उन्होंने कामना की। बाद में उन्होंने नव-निर्मित काशी विश्वनाथ धाम गलियारे का अवलोकन किया। उन्होंने काशी के कोतवाल कहे जाने वाले काल भैरव के भी दर्शन किए। पूजा अर्चना करने के बाद सहनी ने गंगा का नाव द्वारा भ्रमण किया। इस दौरान उनके साथ वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति भी मौजूद थे।