ब्रेकिंग न्यूज़

जेडीयू कार्यकर्ता चाहते हैं निशांत कुमार को CM, नीतीश ने सम्राट के कंधे पर रख दिया हाथ जहानाबाद में नकली दवाओं के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, रैपर बदलकर बाजार में खपाई जा रही थी दवाइयां पटना में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एनकाउंटर के बाद अवैध कारतूस का जखीरा बरामद मुजफ्फरपुर जिले में LPG की कोई किल्लत नहीं, अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील किशनगंज में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 118.85 लाख रुपये का जुर्माना बांका में साइबर ठगी का बड़ा खेल बेनकाब, दो बैंक खातों में मिला करोड़ों का संदिग्ध ट्रांजेक्शन जद(यू) ने जारी की 25 जिलाध्यक्षों की सूची, नीतीश कुमार की मिली स्वीकृति बिहार में अन्य राज्यों से आने वाले लघु खनिज वाहनों के लिए ट्रांजिट पास अनिवार्य, बॉर्डर पर लगेगा CCTV गूगल में काम करने का सुनहरा मौका: इतना मिलेगा स्टाइपेंड, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया गैंस सिलेंडर-चूल्हा और कूकर लेकर अलका लांबा ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, गैस संकट पर मोदी सरकार पर साधा निशाना

भगवान राम को मांसाहारी बताने वाले NCP नेता ने मांगी माफी, कहा...कभी-कभी गलती हो जाती है

04-Jan-2024 03:47 PM

By First Bihar

DESK: NCP नेता शरद पवार के गुट के नेता जितेंद्र आह्वाड ने भगवान श्रीराम को लेकर विवादित बयान दिया था। कहा था कि राम मांसाहारी थे। वे जंगल में जाकर शिकार करके खाते थे। आगे एनसीपी नेता ने कहा था कि 14 साल तक जंगल में रहने वाला इंसान शाकाहारी कैसे हो सकता है। राम शाकाहारी नहीं थे बल्कि मांसाहारी थे। उन्होंने भगवान राम को बहुजन भी बताया था। एनसीपी नेता के इस बयान के बाद विवाद खड़ा हो गया। 


जितेंद्र आह्वाड पर भड़की बीजेपी ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया और उनके खिलाफ मुंबई में प्राथमिकी दर्ज करायी। केस दर्ज होने के बाद अब भगवान राम को मांसाहारी बताने वाले शरद पवार करीबी और एनसीपी नेता ने माफी मांग ली है। अब वो कह रहे हैं कि बिना रिसर्च किए नहीं बोलना चाहिए। कभी-कभी गलती हो जाती है। मैं इसे तूल नहीं देना चाहता लेकिन यदि मेरी बात से किसी को ठेस पहुंचती है तो माफी मांगते है। 


उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग राम-राम कहते हैं उनको यह बताना चाहता हूं कि प्रभू राम हमारे दिल में भी रहते हैं। उन्होंने कहा कि भारत को शाकाहारी राष्ट्र में बदलने की कोशिश हो रही है। जितेंद्र आह्वाड ने दावा किया कि देश की 80 प्रतिशत आबादी आज भी मांसाहारी है और वे भगवान राम के भक्त भी हैं।