ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Road News : पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस-वे पर ब्रेक! बिहार की 3 सड़क परियोजनाएं अटकी, चेक करें आपके गांव का रूट Bihar Police : DSP और 12 पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट, जानें क्या है मामला Bihar News : बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर बहाली के नियम बदलेंगे, जान लीजिए क्या होगा एग्जाम पैटर्न और पात्रता से जुड़ी शर्तें बिहार में बारिश और आंधी का अलर्ट: 50 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, वज्रपात की चेतावनी बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज, पटना सहित 32 जिलों में आंधी-बारिश की संभावना मुजफ्फरपुर से चोरी हुआ महाराष्ट्र नंबर कंटेनर झारखंड से बरामद, अंतरराज्यीय शराब तस्करी गिरोह का हाथ, एक गिरफ्तार मुंगेर में लगातार तीसरे दिन भीषण चोरी, दीवार काटकर छड़-सीमेंट दुकान से लाखों की संपत्ति गायब हैदराबादी बकेट बिरयानी का स्वाद अब पटना में, रेस्टोरेंट का भव्य उद्घाटन टीएमसी सरकार भ्रष्टाचार और अराजकता की प्रतीक, परिवर्तन यात्रा से बंगाल में आएगा बदलाव: सम्राट चौधरी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रोहित सिंह ने महिलाओं के बीच बांटी साड़ियां, कहा- नारी शक्ति को मजबूत करना सबकी जिम्मेदारी

भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाने वाले DMK नेता को सम्राट चौधरी ने मुर्ख बताया, कहा..मुर्खों को जवाब नहीं दिया जाता

04-Aug-2024 07:26 PM

By First Bihar

PATNA: तमिलनाडु के परिवहन मंत्री और DMK नेता SS शिवशंकर ने भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाया है। शिवशंकर ने कहा है कि भगवान राम के अस्तित्व का कोई सबूत नहीं है। अगर राम अवतार होते तो उनका जन्म नहीं हो सकता था। यदि उनका जन्म हुआ तो वे भगवान नहीं हो सकते थे। इससे पहले तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म की तुलना डेंगू और मलेरिया से की थी। उदयनिधि ने कहा था कि हिंदू धर्म को मिटा दिया जाना चाहिए।


DMK नेता SS शिवशंकर के इस बयान को लेकर सियासत तेज हो गयी है। बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने बड़ा बयान दिया है। कहा कि मुर्खों को जवाब नहीं दिया जाता ये लोग मुर्ख है। हमारे रोम-रोम में भगवान राम बसे हैं। जिनको जो बोलना है बोलने दीजिए। भारत की संस्कृति में भगवान राम हैं। जो सनातन विरोधी हैं जो असूरी शक्तियों से मिले है वो इस तरह का बयान दे रहे हैं। वही CMO बिहार को बम से उड़ाने की अल-कायदा की धमकी पर सम्राट चौधरी ने कहा कि   मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूरी तरह सुरक्षित हैं। बिहार की सरकार मुख्यमंत्री की पूरी तरह सुरक्षा करेगा।