Bihar weather news : बिहार में मौसम का बदला मिजाज: कभी ठंड तो कभी तेज धूप, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी मुजफ्फरपुर: फ्लिपकार्ट डिलीवरी बॉय हत्याकांड का मुख्य आरोपी संदीप झा हथियार के साथ गिरफ्तार, बड़ी वारदात की फिराक में था कुख्यात बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, बेगूसराय में किसान की गोली मारकर हत्या मैं डॉक्टर हूं डाकू नहीं: हत्या करवाने का आरोप लगाने पर तेज प्रताप पर बरसे मुकेश रौशन, कहा..डोनाल्ड ट्रम्प से करेंगे शिकायत घूसखोर BDO की गिरफ्तारी के बाद शिकायतकर्ता प्रखंड प्रमुख ने खिंचवाई फोटो, बोलीं..मेरे ही चैंबर में घूस लेते पकड़े गये साहब 18 साल बाद भ्रष्ट JE को एक साल की मिली सजा, 2008 में 3 हजार रूपया रिश्वत लेते हुआ था गिरफ्तार लैंड फॉर जॉब केस में राऊज एवेन्यू कोर्ट पहुंचे तेजस्वी यादव, तेज प्रताप ने जिसे जयचंद बताया वो भी थे साथ बेतिया: बारात गये युवक की पोखर में मिली लाश, इलाके में सनसनी सहरसा: पतरघट पुलिस पर ग्रामीणों ने किया जानलेवा हमला, थानाध्यक्ष सहित कई पुलिसकर्मी घायल Bihar News: रिश्वतखोर BDO को निगरानी ने किया अरेस्ट, प्रखंड प्रमुख से 50 हजार रू घूस लेते हुआ गिरफ्तार.....
10-Feb-2022 01:32 PM
By Ajit Kumar
BHAGALPUR : खबर भागलपुर से है, जहां एक बार फिर भीड़ का क्रूर चेहरा सामने आया है। यहां आक्रोशित लोगों ने मोबाइल चोरी के आरोप में एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। युवक लोगों से जान की गुहार रहा लेकिन आक्रोशित भीड़ कानून को हाथ में लेकर उसे बुरी तरह पीटती रही।
घटना भागलपुर के जोगसर थाना क्षेत्र स्थित बुढ़ानाथ पार्क की है, जहां मॉर्निंग वॉक के लिए आए एक व्यक्ति का मोबाइल एक युवक ने चोरी कर लिया। पार्क में टहल रहे कुछ लोगों ने युवक को मोबाइल चोरी करते हुए देख लिया था, जब युवक से लोगों ने मोबाइल के बारे में पूछा तो उसने चोरी से इनकार किया।
जिसके बाद लोगों का गुस्सा चरम पर पहुंच गया और आक्रोशित लोगों ने आरोपी युवक की जमकर पिटाई कर दी। जिसके बाद आरोपी युवक ने चोरी की बात स्वीकार करते हुए उक्त व्यक्ति को मोबाइल वापस लौटा दिया। करीब आधे घंटे तक लोग उसे बुरी तरह से पीटते रहे। बाद में स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ।