कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे तेजस्वी यादव: कर दिया बड़ा ऐलान राज्यसभा चुनाव से पहले नितिन नबीन पहुंचे पटना, बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत 4 कांग्रेस विधायकों के ट्रेसलेस रहने के सवाल पर बोले अखिलेश सिंह, कहा..सब मेरे घर पर बैठा हुआ है, चिंता मत कीजिए दिल्ली की नाबालिग लड़की के साथ बिहार में गैंगरेप, प्रेमी के साथ घर से भागकर मोतिहारी स्टेशन पहुंची थी पीड़िता नरकटियागंज में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप सिवान का कुख्यात अयूब खान मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार, ‘खान ब्रदर्स’ गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, होटल पनाश पहुंचे तेजस्वी, भाई वीरेंद्र बोले...हमारे पास 41 नहीं 48 विधायक हैं 24 घंटे में काम पर लौटने वाले अधिकारियों पर नहीं होगी कार्रवाई: विजय कुमार सिन्हा इफ्तार में शामिल हुए मुकेश सहनी, रोजेदारों को दी रमजान की शुभकामनाएं Panorama Heights में भव्य Property Expo 2026, घर खरीदने पर 10% तक खास डिस्काउंट
27-Nov-2024 07:07 PM
By First Bihar
BHAGALPUR: बिहार के भागलपुर से बड़ी खबर आ रही है जहां डिलीवरी के दौरान मरीज की मौत के बाद परिजनों ने नर्सिंग होम में जमकर हंगामा मचाया और इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। परिजनों का आरोप है कि रहमान नर्सिंग होम में डॉक्टर की जगह कंपाउंडर इलाज करता है।
उनके पेशेन्ट का नॉर्मल डिलीवरी की बात कह कंपाउंडर महिला की पेट पर चढ़ गया और पेट को जोर-जोर से दबाने लगा। इसी दौरान दबाव पड़ने से प्रसूता का यूट्रस फट गया और इंटरनल ब्लीडिंग होने से मौत हो गयी। मृतका की पहचान मुंगेर की रहने वाली 28 वर्षीया निशा के रूप में हुई है। जो खुद मुजफ्फरपुर के किसी हॉस्पिटल में ANM थी।
परिजनों ने बताया कि 26 नवम्बर की सुबह रहमान नर्सिंग होम में प्रसूता को भर्ती कराया गया था। डॉक्टर ने कहा था कि नॉर्मल डिलीवरी होगी अभी समय है। लेकिन देर रात में बिना महिला डॉक्टर और नर्स के डिलीवरी करायी गयी। नर्सिंग होम के कंपाउंडर ने पेट पर चढ़कर डिलीवरी करवाई। जिसके कारण मरीज की जान चली गयी। घटना के बाद परिजनों ने नर्सिंग होम पर जमकर हंगामा मचाया और डॉक्टर-कंपाउंडर पर कार्रवाई किये जाने की मांग की। हंगामे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद लोगों को शांत कराया। हालांकि परिजनों ने इसकी शिकायत थाने में अब तक दर्ज नहीं करायी है। शव को परिजन अपने साथ ले गये।