EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई रामनवमी पर आया बड़ा अपडेट: इस दिन दिखेगी ‘रामायण’ की दूसरी झलक, आ गई रिलीज़ डेट Bihar News : रामनवमी पर बड़ा हादसा, गंगा में नहाने गए परिवार पर टूटा कहर; बच्ची की मौत Bihar News: छुट्टी पर आए CRPF जवान की पटना में मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ गेमिंग ऐप के जरिए करोड़ों की ठगी का खुलासा: 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार, दुबई-नेपाल तक फैला नेटवर्क महानवमी के दिन मातम में बदली खुशियां: भाई को बचाने उतरीं दो बहनें भी डूबीं, छपरा में 3 बच्चों की दर्दनाक मौत PM Modi : ईरान संकट पर पीएम मोदी की बड़ी बैठक, आज शाम 6 बजे CM नीतीश कुमार होंगे शामिल Bihar Bank Loot : मधेपुरा में दिनदहाड़े सेंट्रल बैंक में लूट, CCTV बंद होने से साजिश की आशंका; इलाके में मचा हडकंप
19-Dec-2022 10:07 AM
BHAGALPUR : बिहार में अपराधियों के अंदर से पुलिस प्रसाशन का खौफ कम होता नजर आ रहा है। राज्य में आए दिन बेखौफ हुए अपराधियों द्वारा लोगों की जान ले ली जा रही है।हालांकि, इनकी गिरफ़्तारी को लेकर पुलिस महकमा भी अपना कार्य जकर रही है। लेकिन, तबतक काफी देर हो जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बिहार के भागलपुर से निकल कर सामने आ रहा है। यहां अज्ञात अपराधियों द्वारा एक मजदूर को जिंदा जलाकर हत्या कर दी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, भागलपुर जिले के सुलतानगंज थाना क्षेत्र के डीसनरी गाँव के समीप एक निजी खेत में अज्ञात अपराधीयों द्वारा एक मजदूर को जिन्दा जलाकर की हत्या कर दी गई है। मृत मजदूर की पहचान गोपाल कुमार के रूप हुई है। जो की गैस फेरी का काम करता था। फिलहाल इस घटना की मुख्य वजह क्या है यह सामने नहीं आया है।
इधर, इस घटना को लेकर मजदूर के पिता दिनेश साह एंव माता रुको देवी ने बताया कि, हमलोग भागलपुर जिले के जिच्छो पोखर आर्दश नगर गांव में रहते हैं। यह उनका छोटा बेटा था। यह गैस फेरी का काम करता था। उन्होंने बताया कि, गोपाल कुमार बीते रात खाजा नामक युवक के साथ निकला था। लेकिन, देर रात तक वापस घर नहीं लौटा। जिसके बाद उसे बड़े भाई गोविन्द कुमार मने इस मामले की जानकारी पुलिस प्रसाशन को दी गई। जिसके बाद पुलिस की टीम छानबीन में जुट गई।
वहीं, इस मामले में मृतक गोपाल कुमार के बड़े भाई गौतम कुमार ने बताया कि हमारा भाई गोपाल कुमार अपने दोस्त खाजा के साथ कल घर से निकला था जो घर वापस नहीं पहुचने पर सुबह देखा तो मेरा भाई गोपाल कुमार को जिन्दा जलाकर मार डाला है। इनको आंशका है कि, भाई के दोस्त खाजा कुमार ने ही जिन्दा जलाकर हत्या किया है। फिलहाल पुलिस पुरे घटना को लेकर घटना की छानबीन में जुट गई है|