मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
01-Mar-2023 07:12 PM
By First Bihar
BHAGALPUR: भागलपुर में एक 20 साल के युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गयी। घटना कजरैली थाना क्षेत्र के बहादुरपुर का है जहां इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।
मृतक की पहचान भागलपुर के कजरैली थाना क्षेत्र में भरत लाल सिंह के 20 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार के रुप में हुई है। बहादुरपुर बगीचा से युवक का शव बरामद किया गया है। परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक बीते मंगलवार रात में भोज खाने कमलपुर गया था। वहां से करीब 10 बजे घर लौटा था। इस बीच तड़के करीब तीन बजे घर से बिना किसी को बताए निकल गया था।
इस बीच सुबह करीब 11 बजे परिजनों को पता चला कि एक युवक का शव बहादुरपुर बगीचा स्थित महमदा नदी के कछार में पड़ा है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। मामले में कजरैली थानेदार नवनीश कुमार ने बताया कि मृतक के पॉकेट से मोबाइल बरामद किया है।