ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Metro : पटना मेट्रो कॉरिडोर-2: रेलवे से NOC मिलने के बाद मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्र नगर टर्मिनल तक तेज हुआ काम LPG Cylinder : PNG कनेक्शन वालों को LPG सरेंडर करना होगा! गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा आदेश मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी

शादी करने के लिए प्रेमी और प्रेमिका ने मांगी कारोबारी से 50 लाख रुपए रंगदारी, घर बसाने से पहले गिरफ्तार

16-Jul-2020 10:45 AM

BHAGALPUR:  प्रेमी और प्रेमिका शादी कर घर बसाना चाहते थे, लेकिन उनके पास पैसा नहीं था. ऐसे में दोनों ने एक खतरनाक प्लान बनाया. दोनों ने भागलपुर के बड़े आभूषण कारोबारी से 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगी, लेकिन दोनों घर बसाने से पहले ही गिरफ्तार हो गए. 

पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार

जिस कारोबारी से दोनों ने रंगदारी मांगी थी वह भागलपुर के डिप्टी मेयर के पिता हरिओम वर्मा है. रंगदारी मांगने वाले दोनों आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. दोनों के पास से पुलिस ने धमकी देने वाला मोबाइल बरामद किया है. प्रेमी का नाम अब्दुल और प्रेमिका का नाम शफीका है. 

दोनों का 5 साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग

पुलिस ने बताया कि दोनों का पांच साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था. प्रेमिका उसकी पढ़ी लिखी है. उसने ही अंग्रेजी में धमकी वाला मैसेज लिखा था. प्रेमी ने बताया कि वह नागपुर में काम करता है. लॉकडाउन में वह घर आया था. इस दौरान ही बगल में रहने वाली प्रेमिका के साथ शादी करने का प्लान किया. शादी के प्लान को लेकर ही दोनों ने रंगदारी मांगी. बता दें कि दो दिन पहले रंगदारी मांगने के बाद कारोबारी ने केस दर्ज कराया था. जिसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया है.