बिहार में तेज रफ्तार कार गड्ढे में पलटी, दो इंजीनियरिंग छात्रों की मौत; तीन गंभीर रूप से घायल बिहार में तेज रफ्तार कार गड्ढे में पलटी, दो इंजीनियरिंग छात्रों की मौत; तीन गंभीर रूप से घायल पटना में चैती छठ की तैयारियां तेज, DM ने गंगा घाटों का किया निरीक्षण; चार दिनों तक नाव परिचालन पर रोक पटना में चैती छठ की तैयारियां तेज, DM ने गंगा घाटों का किया निरीक्षण; चार दिनों तक नाव परिचालन पर रोक नीले ड्रम का खौफ देखिये: डर के कारण पति ने बीवी का हाथ उसके लवर को सौंप दिया, कहा..जान है तो जहान है बिहार में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, म्यूल बैंक अकाउंट से चल रहा था फर्जीवाड़े का खेल, 31 सिम और 8 ATM कार्ड के साथ युवक गिरफ्तार Weather Alert: बिहार में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 38 जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट; जानिए.. अपने शहर का हाल Weather Alert: बिहार में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 38 जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट; जानिए.. अपने शहर का हाल BIHAR NEWS : अब घर बैठे बदलें अपना LPG वितरक, लेट सेवा देने वालों की छुट्टी पक्की! जानिए क्या है सबसे आसान तरीका बिहार में हादसे की शिकार हुई तेज रफ्तार बस, यात्रियों में मची चीख-पुकार; दर्जनभर से अधिक लोग घायल
19-Apr-2020 12:39 PM
By SUSHIL KUMAR
BHAGALPUR : लॉकडाउन के दौरान भी अपराधी वारदात को अंजाम देने में पिछे नहीं हट रहे हैं. ताजा मामला भागलपुर के मधुसुदनपुर थाना इलाके के मिर्जापुर गांव में रविवार की अहले सुबह प्रेम प्रसंग में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी.
मृत युवक के परिजनों ने बताया कि मृतक का एक साल से गांव के ही युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. लड़की के परिजनों को इस बात की जानकारी मिलते ही दोनों पक्षों के बीच पहले भी विवाद हुआ था. इसी बात को लेकर शनिवार की रात भी पंचायत बुलाई गई थी. 9 बजे से रात के दो बजे तक पंचायत चली.
जिसमें गांव के एक दबंग व प्रखंड स्तर के जनप्रतिनिधि इसके अलावा सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे. पंचायत में कथित प्रेमी अभिनंदन यादव पर जुर्माने के रूप में पंचों ने 20 हजार का दंड तय किया और पूरे पंचायत में उसे चप्पल का माला पहनाकर भी घुमाया गया. मृतक के परिजनों ने दंड की राशि भी पंचायत में जमा करा दी. पंचायत के बाद सभी लोग अपने-अपने घर के घर को निकल गए.
परिजनों का आरोप है कि उसके कुछ ही देर बाद लड़की के चाचा कुछ और लोगों के साथ मिलकर घर में घुसकर अभिनंदन की गोली मार दी. आनन-फानन में परिजन इलाज के लिए उसे मायागंज अस्पताल ले गए , जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. जिसके बाद मामला पुलिस के पास पहुंचा. मामले के संबंध में मधुसुदनपुर थाना अध्यक्ष मिथिलेश चौधरी ने बताया कि जांच की जा रही है. बयान के आधार पर आगे की कार्यवाई की जा रही है.