EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई रामनवमी पर आया बड़ा अपडेट: इस दिन दिखेगी ‘रामायण’ की दूसरी झलक, आ गई रिलीज़ डेट Bihar News : रामनवमी पर बड़ा हादसा, गंगा में नहाने गए परिवार पर टूटा कहर; बच्ची की मौत Bihar News: छुट्टी पर आए CRPF जवान की पटना में मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ गेमिंग ऐप के जरिए करोड़ों की ठगी का खुलासा: 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार, दुबई-नेपाल तक फैला नेटवर्क महानवमी के दिन मातम में बदली खुशियां: भाई को बचाने उतरीं दो बहनें भी डूबीं, छपरा में 3 बच्चों की दर्दनाक मौत PM Modi : ईरान संकट पर पीएम मोदी की बड़ी बैठक, आज शाम 6 बजे CM नीतीश कुमार होंगे शामिल Bihar Bank Loot : मधेपुरा में दिनदहाड़े सेंट्रल बैंक में लूट, CCTV बंद होने से साजिश की आशंका; इलाके में मचा हडकंप
01-Oct-2023 08:59 PM
By First Bihar
BHAGALPUR: रविवार को भागलपुर में मुकेश सहनी की संकल्प यात्रा पहुंची। इस दौरान लोगों ने हाथ में गंगा जल लेकर संकल्प लिया और वीआईपी को अपना समर्थन दिया। मुकेश सहनी का लोगों ने जोरदार स्वागत किया। मुकेश सहनी ने कहा कि संघर्ष से ही शिखर तक पहुंचा जा सकता है। दुश्मन अगर ताकतवर है तो हमारे पास हौसला है।
विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी इन दिनों अपनी निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा पर निकले हैं। इस यात्रा के दौरान वे रविवार को भागलपुर पहुंचे। भागलपुर जिला में उनकी यात्रा की शुरुआत कहलगांव त्रिमुहान पीपापुल के पास से हुई। उन्होंने कहा कि निषाद ने पहले भी अपनी ताकत दिखाई है, अब ये आने वाली पीढ़ी के सुखद भविष्य के लिए हाथ में गंगाजल लेकर संकल्प भी ले रहे हैं।
उन्होंने उपस्थित उत्साहित जनता में ऊर्जा का संचार करते हुए कहा कि इसमें कोई शक नहीं कि दुश्मन ताकतवर है और हमे हराने के लिए हर हथकंडा अपनाएगा। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि उनके पास ताकत है तो हमारे पास हौसला है, जिससे हम आज तक आगे बढ़े है और आगे भी बढ़ेंगे। यहां से यह संकल्प यात्रा श्री मठ माघी काली स्थान और धनौरा उच्च विद्यालय पहुंची। यहां भी हजारों लोगों के हुजूम को श्री सहनी ने हाथ में गंगाजल देकर संघर्ष करने का संकल्प दिलवाया।
उन्होंने कहा कि संघर्ष से ही शिखर तक की यात्रा की जा सकती है। आज हमें जायज अधिकार के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है, तो इसका एक मात्र कारण है कि हमारे पूर्वज अपने अधिकार के लिए जागरूक नहीं हुए। मुकेश सहनी ने कहा कि कई राज्यों में आज निषादों को आरक्षण है लेकिन बिहार, यूपी और झारखंड में नहीं है। उन्होंने साफ लहजे में कहा कि पूर्वजों ने कठिनाइयों का सामना किया और आज अगर हम नही संघर्ष करेंगे तो आने वाली पीढ़ी को संघर्ष करना पड़ेगा।