बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़
10-Dec-2022 08:48 PM
By Ajit Kumar
BHAGALPUR: खबर भागलपुर से आ रही है, जहां पुलिस ने सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर तीन महिला समेत एक संचालक को गिरफ्तार किया है। घटनास्थल से पुलिस ने कई आपत्तिजनक सामानों के साथ कोरेक्स सिरप को बरामद किया है। बताया जा रहा है कि बरामद कोरेक्स सिरप का इस्तेमाल नशे के लिए किया जा रहा था। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार संचालक से कड़ी पूछताछ में जुटी है। पुलिस ने यह कार्रवाई बरारी थाना क्षेत्र में की है।
बताया जा रहा है कि बरारी थाना क्षेत्र में विक्की यादव नाम का युवक लंबे समय से सेक्स रैकेट चला रहा था। इस बात की भनक लगते ही पुलिस ने टीम बनाकर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने तीन महिला के साथ आरोपी विक्की यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की छापेमारी से इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया है।
भागलपुर एसएसपी बाबूराम ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कर्रवाई की गई और गिरफ्तार संचालक से पूछताछ की जा रही है।एसएसपी ने बताया कि घटनास्थल से आपत्तिजनक समान के साथ कोरेक्स की बोतलें भी बरामद की गई है। बरामद कोरेक्स सिरप का इस्तेमाल नशे के रूप में किया जा रहा था।