बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार से झारखंड भेजी जा रही 1400 किलो नकली पनीर और 90 किलो घी जब्त, यहां खपाने की थी तैयारी ‘बाबू.. शाम होने के बाद मंदिर के पीछे आ जाना’, नाबालिग गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था लड़का, गांव के लोगों ने जबरन करा दी शादी पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र
14-Feb-2021 10:13 AM
By SUSHIL KUMAR
BHAGALPUR : बिहार में इन दिनों बदमाशों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. इस वक्त एक बड़ी खबर भागलपुर जिले से सामने आ रही है, जहां जेडीयू नेता की दबंगई देखने को मिली है. आरोप है कि जेडीयू नेता ने ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग की है, जिसके कारण गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका गूंज उठा है. पुलिस मौके पर पहुंची है. मामले की छानबीन की जा रही है. घटनास्थल से 7 खोखे बरामद किये गए हैं.
वारदात भागलपुर जिले के मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र की है, जहां भीमकिता गांव में कुंदन चौधरी के घर पर अपराधियों ने गोलीबारी की है. कुंदन चौधरी ने बताया कि जेडीयू मीडिया सेल के सयोंजक कुणाल रत्नप्रिया ने गोलीबारी की है. वहीं जदयू नेता कुणाल रत्नप्रिया का कहना है कि दो-तीन दिनों से उसके घर पर कुंदन चौधरी अपने सहयोगियों के साथ मिलकर उसके घर पर गोली बारी और बमबाजी की घटना को अंजाम दिया था, जिसको लेकर जेडीयू नेता ने मधुसूदनपुर थाना में कल कुंदन चौधरी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है.
उन्होंने आगे बताया कि मामला दर्ज कराने को लेकर कुंदन अपने सहयोगी के साथ रविवार सुबह जेडीयू नेता के घर पर गालीगलौज करने लगे, उनसे नहीं मिलने पर अपने घर के पास दर्जनो राउंड फायरिंग की और उल्टे फसाने का काम कर रहे.
इस मामले को लेकर मधुसूदनपुर थाना की टीम घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन कर रही है. कुंदन चौधरी के घर के बाहर से पुलिस ने 7 खोखा बरामद किया है. घटना की छानबीन की जा रही है.