बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
04-Feb-2020 08:01 PM
By SUSHIL KUMAR
BHAGALPUR: ईडी ने भागलपुर में जिस गैंगस्टर की 8 करोड़ 38 लाख की संपत्ति को अटैच किया है वह जदयू का नेता भी है. उसने पर घर पर बकायदा इसको लेकर एक बोर्ड भी लगाया है. बोर्ड पर बकायदा जय प्रकाश मंडल ने मोबाइल नंबर के साथ पद लिखा है. वह अति पिछड़ा प्रकोष्ठ जदयू का महानगर अध्यक्ष, भागलपुर है.
कई नेताओं से संपर्क
यह भी खुलासा हुआ है कई दलों के नेताओं के साथ भी उसके अच्छे संबंध है. इसने अपने राजनीतिक पहुंच का फायदा उठाया है और पेट्रोल पम्प, मॉल, अपार्टमेंट और कई एकड़ जमीन खरीद लिया है.यहीं नहीं उसने भागलपुर में संचालित गुंडा बैंक से जुड़ा तार भी बताया जा रहा है.
करीब साढ़े आठ करोड़ की संपत्ति जब्त
ईडी ने सम्पति में चल अचल के साथ बैंक अकाउंट और गाड़ी को भी जब्त किया गया है. यह कार्रवाई 21 दिसम्बर 2013 को भागलपुर के एसएसपी द्वारा इओयू को भेजे गए पत्र के आधार पर किया गया. आर्थिक अपराध इकाई ने तमाम मसले की गंभीरता को देखते हुए 2014 में कार्रवाई हेतु प्रवर्तन निदेशालय को लिखा था.
12 केस है दर्ज
कुख्यात अपराधी जय प्रकाश मंडल जो सबौर के नया टोला का रहने वाला है. उसके खिलाफ कुल 12 कांड दर्ज हैं. डकैती, लूट, जालसाजी, अवैध जुआ का संचालन से जुड़ा संगीन मामला जय प्रकाश के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया था. एसएसपी द्वारा 2013 में भेजे गए पत्र में 4 करोड़ 46 लाख 80 हजार 600 रुपये की चल अचल संपत्ति थी. 2019 आते आते उनकी कुल सम्पति 8 करोड़ 38 लाख हो गया. इस बीच जुआरी जय प्रकाश ने अकूत सम्पति के बदौलत जनप्रतिनिधियों के संपर्क में आने लगे. सबौर में अपराधी जय प्रकाश का पेट्रोल पम्प, मॉल, अपार्टमेंट और कई एकड़ जमीन है.