ब्रेकिंग न्यूज़

“क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल Tandoori Roti At Home: अब ढाबे जाने की जरूरत नहीं… बिना तंदूर-ओवन के बनेगी परफेक्ट तंदूरी रोटी, घर पर ही आजमाएं यह आसान ट्रिक KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी UPSC 2025 में बदला ट्रेंड: इंटरव्यू में पीछे रहने के बावजूद OBC ने फाइनल मेरिट में EWS को छोड़ा पीछे, जानिए रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहत BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम

Home / news / IPS अफसर पर बम से हमला, छापेमारी टीम पर अपराधियों ने की बमबाजी,...

IPS अफसर पर बम से हमला, छापेमारी टीम पर अपराधियों ने की बमबाजी, कई पुलिसकर्मी जख्मी

30-Nov-2020 04:50 PM

By SUSHIL KUMAR

BHAGALPUR :  इस वक्त एक बड़ी खबर भागलपुर जिले से सामने आ रही है, जहां आईपीएस अफसर और अन्य पुलिसकर्मियों के ऊपर बम से जानलेवा हमला किया गया. इस हमले में कई पुलिसकर्मी जख्मी हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.


वारदात भागलपुर जिले के कहलगांव की है. जहां छापेमारी करने गई पुलिस टीम के ऊपर अपराधियों ने जानलेवा हमला किया. पुलिसकर्मियों के ऊपर बमबाजी की गई. भागलपुर एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि छापेमारी दल में शामिल ट्रेनी आईपीएस भरत सोनी पर भी अपराधियों ने देसी बम से हमला किया. हालांकि वह बाल-बाल बच गए. 


भागलपुर एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि कुख्यात अपराधी दिव्यांशु झा को पकड़ने के लिए ट्रेनी आईपीएस भरत सोनी और डीएसपी रेणु कृष्णा अपने दल बल के साथ छापेमारी करने पहुंची थी. उसी दौरान अपराधी दिव्यांशु ने बम से पुलिस पर हमला कर दिया. बमबाजी की घटना में कई पुलिसकर्मी मामूली रूप से जख्मी भी हो गए हैं.


भागलपुर एसएसपी आशीष भारती के गुप्त सूचना के मुताबिक अपराधी के घर हथियार होने की सूचना थी. उस बबात ट्रेनी आईपीएस की टीम ने बमबाजी के बाद भी छापेमारी जारी रखी. नतीजा कई हथियार और गोली भी बरामद किया गया है. साथ ही अपराधी दिव्यांशु समेत एक और अपराधी को गिरफ्तारी किया गया है. बरामद हथियार में 4 पिस्टल, 11 गोली समेत कई अर्ध निर्मित असलहा भी जब्त किया गया है. 


news image


एसएसपी ने जानकारी दी कि इस बमबाजी की इस घटना में कई पुलिसकर्मी जख्मी हुए हैं. जिन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.