बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना
06-Dec-2020 01:36 PM
By SUSHIL KUMAR
BHAGALPUR : इस वक्त एक ताजा खबर भागलपुर जिले से सामने आ रही है, जहां अपराधियों ने एक बार फिर से एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. बदमाशों ने एक युवक की हत्या करा दी है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.
वारदात भागलपुर जिले के पीरपैंती थाना इलाके की है. जहां लकड़ाकोल गांव में अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है. बताया जा रहा है कि जमीन विवाद में बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया. मृतक की पहचान दीपक यादव के रूप में की गई है.
मृतक के परिजन बताते हैं कि जमीन विवाद को लेकर दीपक को हथियारबंद तकरीबन आधा दर्जन अपराधियों ने घेर लिया और फिर उसे गोली मार दी. जिससे उसकी मौत हो गई. वारदात की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पीरपैंती थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.
आपको बता दें कि भागलपुर जिले में एक दिन पहले ही खगड़िया जिले के एक मुखिया पति की सरेशाम गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस घटना में एक अपराधी की भी मौके पर मौत हुई थी. पुलिस अभी तक इस घटना में शामिल अन्य अपराधियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है. इस घटना के बाद एक बार से फिर बदमाशों ने एक युवक का मर्डर कर दिया है.