BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम चाचा ने 2 भाइयों और 1 बहन की गला काटकर की हत्या, खुद भी हुआ घायल, गांव में मातम पसरा Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा प्लान! अब छोटे प्लॉट पर भी बनेंगे लग्जरी हाई-राइज फ्लैट्स; जानिए क्या है पूरा प्लान Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग
04-Jun-2021 04:09 PM
By Sushil
BHAGALPUR : बिहार के भागलपुर जिले से इस वक़्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है. इस घटना के बाद आसपास के इलाके में सनसनी मच गई. मृतक के घर में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
घटना नवगछिया थाना क्षेत्र की है. मृतक खरीक थाना क्षेत्र के जमालदीपुर के निवासी तनुक लाल चौधरी के पुत्र राजेश कुमार चौधरी उर्फ मुहटेरा बताया जा रहा है. लोगों ने बताया कि मृतक अनिल चौधरी के दरवाजे पर खड़ा था तभी साइकिल सवार एक युवक ने उसकी गर्दन में गोली मार दी और मौके से फरार हो गया. गोली लगने से युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.
मामले की सूचना पर खरीक थाना प्रभारी पंकज कुमार ने दल बल के साथ पहुंच कर लाश को अपने कब्जे में लेकर नवगछिया पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल युवक की हत्या क्यों की गई है इस बात का अबतक खुलासा नहीं हो सका है. पुलिस के मुताबिक, युवक हत्या, लूट जैसे संगिन मामलों में फरार चल रहा था. परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है. अपराधी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.